{"_id":"5740c25e4f1c1b0979ac6fa8","slug":"authorities-arrested-the-pastor-of-the-church","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने चर्च के पादरी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने चर्च के पादरी को किया गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Sun, 22 May 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। ग्राम मालधनचौड़ में सिंचाई विभाग की जमीन पर चर्च बनाने वाले पादरी को प्रशासन ने गिरफ्तार किया। एसडीएम कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। कथित तौर पर सिंचाई विभाग की भूमि पर एक चर्च का निर्माण किया जा रहा है। छह माह पूर्व हिंदूवादी संगठनों की आपत्ति पर इस चर्च का निर्माण प्रशासन ने रुकवा दिया था। शनिवार सुबह दिल्ली से एक बस में भरकर करीब चार-पांच दर्जन लोग यहां आ गए, इसके बाद विवादित भूमि पर वह प्रार्थना सभा का आयोजन करने लगे।
विज्ञापन
इसकी सूचना प्रशासन को दी गई, जिस पर मौके पर तहसीलदार सुंदर सिंह तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने वहां मौजूद लोगों को तितर-बितर कर कथित चर्च के पादरी प्रकाश शरद चंद्र को शांति भंग की आशंका के जुर्म में गिरफ्तार किया। तहसीलदार तोमर का कहना है कि चर्च को सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाया जा रहा था। इस कारण वहां पर निर्माण करा रहे प्रकाश को गिरफ्तार किया गया है। विवादित निर्माण को जल्द ही ध्वस्त करने की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन