फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Attempted rape of innocent in Ramnagar

रामनगर में मासूम से दुष्कर्म का प्रयास

Fri, 15 May 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर (नैनीताल)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर (नैनीताल)। Updated Fri, 15 May 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
Attempted rape of innocent in Ramnagar

एक युवक ने मासूम से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने देर रात रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया।

विज्ञापन


इधर, आरोपी का बचाव करते हुए उसकी बहन ने क्रास तहरीर दी थी, जिसे पुलिस ने जांच के बाद खारिज कर दिया। आरोपी पर 376 पोस्को अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह इंद्रा कालोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार की रात करीब 8:30 बजे मोहल्ले का वेदप्रकाश उसकी चार वर्षीय बच्ची को टीवी दिखाने के बहाने से अपने कमरे में ले गया। वहां उसने बच्ची से से छेड़छाड़ का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद महिला वहां पहुंच गई और युवक की नजर बच्ची की मां पर पड़ने पर वह बच्ची को छोड़कर फरार हो गया। इधर, वेदप्रकाश की बहन पुष्पा देवी ने भी कोतवाली में तहरीर देकर अपने भाई को निर्दोष साबित करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने जांच के बाद उसकी तहरीर को खारिज कर दिया।


एसएसआई मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 376 पोस्को अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को को देर रात रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed