{"_id":"667e848557ee6b43e00fe6fb","slug":"attempt-to-set-fire-to-the-door-of-gurudwara-in-ramnagar-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ramnagar: गुरुद्वारे के दरवाजे में आग लगाने का कोशिश, ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ा; तीन अभी भी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ramnagar: गुरुद्वारे के दरवाजे में आग लगाने का कोशिश, ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ा; तीन अभी भी फरार
Fri, 28 Jun 2024 03:08 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Fri, 28 Jun 2024 03:08 PM IST
सार
रामनगर में असामाजिक तत्वों ने मिलकर गुरुद्वारे के मुख्य दरवाजे में आग लगा दी। गनीमत रही गुरुद्वारे में रखे श्री ग्रंथ साहिब तक आग नही पहुंची पाई। आसपास के लोगों ने मिलकर आग लगाने वाले आरोपियों में से एक को पकड़कर पुलिस को सौप दिया।
विज्ञापन
गुरुद्वारे के दरवाजे में आग लगाने का प्रयास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामनगर में असामाजिक तत्वों ने मिलकर गुरुद्वारे के मुख्य दरवाजे में आग लगा दी। गनीमत रही गुरुद्वारे में रखे श्री ग्रंथ साहिब तक आग नही पहुंची पाई। आसपास के लोगों ने मिलकर आग लगाने वाले आरोपियों में से एक को पकड़कर पुलिस को सौप दिया। हालांकि ग्रामीणों की सूचना के बाद भी पुलिस के घंटो तक नहींं आने और पकड़े गए आरोपी को छोड़ने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कोतवाली का घेराव भी किया।
विज्ञापन
थारी निवासी परमजीत सिंह ने बताया कि बीती रात लगभग 2 बजे श्री गुरुद्वारा नानक दरबार कांदला थारी में चार अज्ञात लोग दीवार फांदकर घुसे और गरुद्वारे के मुख्य कमरे के बाहर रखे गैस सिलेंडर से दरवाजे को आग लगा दी। इतने में गरुद्वारे के पड़ोस में रहने वाले दर्शन सिंह गुरुद्वारे आये और शोर मचाया। इतने में चार अज्ञात आरोपी में तीन भाग निकले और एक को ग्रामीणों ने मिलकर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार पुलिस को फोन करने के बाद भी कोई पुलिसकर्मी नहीं आया। घंटों बाद पुलिस आई और आरोपी को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में इससे गुस्साए लोग रामनगर कोतवाली पहुंचे और नारेबाजी करते हुए जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन
ये पढ़ें- मौसम: घरों में घुसा गंदा पानी और मलबा...भारी बारिश के बाद पहाड़ में बने आपदा जैसे हालात, मकानों से भागे लोग
विज्ञापन
इधर पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने भी लगातार नशे के बढ़ते कारोबार पर नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों ने थारी में चरस, गांजा, स्मेक की अवैध बिक्री पर रोक लगाने की भी मांग की। एसएसआई मनोज नयाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और बाकी तीन आरोपियों को जल्द हिरासत में ले लिया जाएगा। नशे के कारोबार को भी समाप्त किया जाएगा।