फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Development works worth five lakh rupees each will be carried out in every ward.

Nainital News: प्रत्येक वार्ड में पांच-पांच लाख रुपये के होंगे विकास कार्य

Mon, 19 Oct 2026 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 19 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Development works worth five lakh rupees each will be carried out in every ward.
नैनीताल। नगर पालिका बोर्ड बैठक में हुई संस्तुति के बाद अब नगर के प्रत्येक वार्ड में पांच-पांच लाख रुपये के विकास कार्य किए जाएंगे। पालिका सभासदों के प्रस्ताव पर पालिका अभियंता की ओर से नापजोख की जा रही है। शीघ्र ही इसकी निविदा कराई जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि नगर पालिका के सभासदों की ओर से वार्ड में विकास कार्यों के लिए बार-बार मांग की जा रही थी। पूर्व में पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल के आश्वासन और बीती बोर्ड बैठक में विकास कार्यों की संस्तुति के बाद सभासदों से प्रस्ताव मांगे गए थे। वर्तमान में 15 वार्ड के सभासदों की ओर से सीसी मार्ग, सुरक्षा दीवार समेत अन्य कार्य के प्रस्ताव दिए जा चुके हैं। पालिका के अभियंता विपिन चंद्रा व दिनेश जोशी की ओर से कार्य के सापेक्ष नापजोख की जा रही है। अभियंता विपिन चंद्रा ने बताया कि 70 फीसदी कार्यों की नापजोख की जा चुकी है। शेष नापजोख पूरी करने के बाद निविदा प्रक्रिया और फिर निर्माण की शुरूआत कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed