{"_id":"6ad6604719609c5b66044989","slug":"other-tourism-zones-of-the-ramnagar-forest-division-will-open-this-week-nainital-news-c-418-1-ntl1004-11275-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: इसी सप्ताह खुलेंगे रामनगर वन प्रभाग के अन्य पर्यटन जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: इसी सप्ताह खुलेंगे रामनगर वन प्रभाग के अन्य पर्यटन जोन
Mon, 19 Oct 2026 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे रामनगर वन प्रभाग के बंद पर्यटन जोन इसी सप्ताह पर्यटकों के लिए खोले जाने की तैयारी है। बीते दिनों हुई बारिश के चलते भंडारपानी और कालाढूंगी जोन के मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए थे। ऐसे में जोन को उनके निर्धारित समय 15 अक्तूबर को नहीं खोला गया था। अब मार्गों की स्थिति दुरुस्त करने के बाद इसी सप्ताह पर्यटकों के लिए सफारी शुरू करने की योजना है।
रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत आने वाले सीतावनी, भंडारपानी, कालाढूंगी जोन को मानसून सीजन के चलते पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाता है। इसके बाद मानसून सीजन खत्म होने पर 15 अक्तूबर को जोन को पर्यटकों के लिए खोला जाता है। इस साल भी सीतवानी जोन को 15 अक्तूबर के पर्यटकों के लिए खोला गया लेकिन कालाढूंगी और भंडारपानी जोन के मार्ग क्षतिग्रस्त होेने के चलते दोनों जोन को नहीं खोला जा सका था। एसडीओ अंकित बडोला ने बताया कि जोन में मरम्मत कार्य तेजी से किया जा रहा है। दोनों जोन इसी सप्ताह पर्यटकों के लिए खोलने की तैयारी है।