फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   At a premium of Rs 12 lakh insurance

12 रुपए के प्रीमियम पर दो लाख का दुर्घटना बीमा

Fri, 08 May 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 08 May 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
At a premium of Rs 12 lakh insurance

अब प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 12 रुपए के वार्षिक प्रीमियम पर दो लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा मिलेगा। नौ मई को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति वन विभाग हल्द्वानी के सामुदायिक भवन से करेंगी।

विज्ञापन


बैंक आफ बड़ौदा के सहायक महाप्रबंधक एचके अवस्थी और उप क्षेत्रीय प्रबंधक आईआर चौधरी ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों को बताया कि दोनों बीमा योजना का लाभ कोई भी व्यक्ति ले सकता है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना 18-70 वर्ष के आयु के लोग करा सकते हैं। दुर्घटना में मृत्यु होने या पूर्ण विकलांगता होने पर दो लाख रुपए मिलेंगे और प्रीमियम प्रतिवर्ष महज 12 रुपए जमा करना होगा।
विज्ञापन


आंशिक रूप से विकलांग होने पर एक लाख रुपए मिलेगा, जबकि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 18-50 वर्ष आयु का व्यक्ति अपना बीमा करा सकता है। इसके तहत प्रतिवर्ष 330 रुपए का प्रीमियम जमा करना होगा और दो लाख रुपए का रिस्क कवर होगा। किसी भी कारण से मृत्यु होने पर दो लाख रुपए मिलेंगे। जोखिम एक जून से कवर होगा और बचत खाता रखने वालों के खाते से 31 मई को रिन्यूअल के लिए राशि कट जाएगी। उक्त योजना में इंश्योरेंस कराने से पहले अच्छे स्वास्थ्य का सत्यापित प्रमाण पत्र भी देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed