{"_id":"5908e17e4f1c1b6e5044118c","slug":"assessment-of-board-exam-answers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन संपन्न ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन संपन्न
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)।
Updated Wed, 03 May 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन प्रदेश के 30 मूल्यांकन केंद्रों पर मंगलवार को संपन्न हो गया। विभाग परीक्षा परिणाम घोषित करने की तैयारियों मे जुट गया है। बोर्ड सचिव वीपी सिमल्टी ने बताया कि तीन और चार मई को अंकेक्षण के साथ ही उप प्रधान परीक्षकों के बंडलों के प्रेषण की कार्रवाई केंद्रों द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
सिमल्टी ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य को सुव्यवस्थित, यथा समय संपन्न कराने के लिए नियुक्त सभी मुख्य शिक्षा अधिकारी, उपनियंत्रकों, सहनियंत्रकों, कक्ष नियंत्रक, उपप्रधान परीक्षकों, परीक्षकों और विभागीय कर्मीकों और अधिकारियों का आभार जताया है। बता दें कि बोर्ड परीक्षाएं 17 मार्च से 10 अप्रैल तक हुईं थी। इसकी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 17 अप्रैल से 2 मई तक चला। परीक्षा परिणाम इस माह के अंत तक घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन