{"_id":"579f99784f1c1bf7702b8973","slug":"assembly-elections-force-sought-to-assess-the-dgp","type":"story","status":"publish","title_hn":" विस चुनाव को लेकर डीजीपी ने मांगा फोर्स का आकलन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस चुनाव को लेकर डीजीपी ने मांगा फोर्स का आकलन
ब्यूरो, अमर उजाला हल्द्वानी।
Updated Tue, 02 Aug 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजीपी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पुलिस अधीक्षकों को विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षकों को चुनाव के लिए फोर्स का आकलन शीघ्र भेजने और आवश्यक तैयारियां करने की हिदायत दी है।
डीजीपी एमए गणपति सोमवार शाम पुलिस अधिकारियों से नैनीताल में वीडियो कांफ्रेसिंग पर मुखातिब थे। उन्होंने डीआईजी अजय रावत और पुलिस अधीक्षकों से सवाल किया कि उनके क्षेत्र में विधानसभा चुनाव के कितने बूथ होंगे। बूथों के हिसाब से कितनी फोर्स लगेगी। जिले में सांप्रदायिक दृष्टि से कितने संवेदनशील स्थल और मामले हैं।
पुलिस अधिकारी संवेदनशील मुद्दों को पहले हल करने की तैयारी कर लें। पुलिस लाइन में किसी भी हालात से निबटने के लिए फोर्स कितनी है। कितनी टीयर गैस, रबर बुलेट मौजूद हैं। चुनाव में कितनी फोर्स चाहिए। इसका आकलन प्रत्येक पुलिस अधीक्षक मुख्यालय भेजेंगे।
विज्ञापन
प्रत्येक जिले में चुनाव सेल शीघ्र खोला जाना चाहिए। पुलिस अधिकारी सांप्रदायिक हालातों से निपटने का मॉक ड्रिल कराएंगे। उन्होंने आपराधिक घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने के बारे में जिलेवार पूछताछ की। कांफ्रेंसिंग में एसएसपी स्वीटी अग्रवाल, एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान और अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।