{"_id":"69e521f7ed87bea0f60c9c84","slug":"asi-rajkumar-and-mamta-best-lifter-nainital-news-c-418-1-kdg1001-5842-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: ए एसआई राजकुमार और ममता बेस्ट लिफ्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: ए एसआई राजकुमार और ममता बेस्ट लिफ्टर
विज्ञापन
कालाढूंगी। आईआरबी प्रथम वाहिनी में चल रही तृतीय प्रादेशिक जनपद/वाहिनी पुलिस वेटलिफ्टिंग कलस्टर प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। इसमें प्रदेश भर की 12 पुलिस टीमों के 143 खिलाड़ियों ने भाग लिया। योगा प्रतियोगिता के महिला और पुरुष वर्ग में 31वीं वाहिनी पीएसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में आईआरबी द्वितीय वाहिनी विजेता रही। वहीं महिला वर्ग में 31वीं वाहिनी पीएसी ने खिताब जीता। वेटलिफ्टिंग टीम चैंपियनशिप का खिताब आईआरबी प्रथम वाहिनी के नाम रहा। चंपावत जिले के एएसआई राजकुमार परिहार को पुरुष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ लिफ्टर चुना गया। इसी जिले की महिला एएसआई ममता कुटियाल ने महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ लिफ्टर का पुरस्कार जीता। मुख्य अतिथि सेनानायक देवेंद्र पिंचा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। यहां उप सेनानायक बिमल कुमार आचार्य, सहायक सेनानायक प्रमोद कुमार साह, बलजीत सिंह भाकुनी, शिविरपाल अजय कुमार आर्य, दलनायक श्यामपाल सिंह, सूबेदार मेजर योगेंद्र अधिकारी, मुकेश चंद्र आदि थे।
====