फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Arrest doctor

डाक्टर को गिरफ्तार करो

Sat, 05 Sep 2015 01:45 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, रामनगर।
ब्यूूराे, अमर उजाला, रामनगर। Updated Sat, 05 Sep 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन

पीरूमदारा निवासी प्रसूता धारा देवी की मौत के लिये बृजेश अस्पताल के सर्जन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए क्षेत्रवासियों ने अस्पताल के बार धरना दे दिया।

विज्ञापन


उन्होंने डा. अभिषेक अग्रवाल को गिरफ्तार करने की मांग उठाई। उपजिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन


पीरूमदारा मधुवन कालोनी निवासी 28 वर्षीय धारा देवी की 31 अगस्त को बृजेश अस्पताल में डिलीवरी के बाद हालत बिगड़ने पर रेफर करने के उपरांत मौत हो गई थी। धारा देवी ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के परिजनों ने अस्पताल के सर्जन अभिषेक अग्रवाल पर लापरवाही का आरोप लगाया था। पुलिस ने डाक्टर के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

अब लोग आरोपी डाक्टर की गिरफ्तारी और डिग्री रद्द करने की मांग उठा रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि दो दिन में कार्रवाई नहीं की गई तो अस्पताल के बाहर अनशन पर बैठ जाएंगे।


धरना-प्रदर्शन करने वालो में दिनेश, अरविंद गुसाई, राजेश पाल, अर्जुन सिंह रावत, राकेश नैनवाल, मुकेश रावत, पवन कुमार, हरीश सनवाल, भावना जोशी, दीपा मौलेखी, मुन्नी देवी, जीवन बिष्ट, ओमप्रकाश तिवारी, भोलू राणा, गणेश बिष्ट, किशन सिंह, हीरा सिंह, बहादुर सिंह, बालादत्त तिवाड़ी, प्रेम सिंह, गोकुल सिंह, भगत सिंह मेहरा, शंशाक फर्त्याल, संदीप बिष्ट आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed