फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ARM investigated the transport water being sold on roadways

Nainital News: रोडवेज में बिक रहे परिवहन नीर पानी की एआरएम ने की जांच

Mon, 01 Apr 2024 08:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 01 Apr 2024 08:07 AM IST
विज्ञापन
ARM investigated the transport water being sold on roadways
हल्द्वानी। उत्तराखंड परिवहन निगम की अनुबंधित लग्जरी बसों और बस अड्डों पर बिक रही ‘उत्तराखंड परिवहन नीर’ पानी की बोतल में गंदगी मिलने का मामला सामने आने पर निगम प्रबंधन ने रविवार को बस अड्डे से पानी की बोतल के सैंपल लिए। शाम को वॉल्वो बसों में बंट रहे पानी की जांच भी विभाग ने की।
विज्ञापन



प्रदेश के बस अड्डों में उत्तराखंड परिवहन नीर नाम से पानी की बोतल की बिक्री की जा जाती है। वॉल्वो बसों में यात्रियों को पानी की यह बोतल निशुल्क दी जाती है। बीते दिनों पानी की बोतल में गंदगी मिलने की शिकायत को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। रविवार दोपहर बाद हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र बिष्ट, उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै, उत्तरांचल कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष आन सिंह जीना, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी मधुसूदन मिश्रा पानी के सप्लायर की दुकान पर पहुंचे। मगर रविवार को दुकान के डिस्प्ले से उत्तराखंड परिवहन नीर की बोतलें गायब थी। दुकान के अंदर जाकर एआरएम और कर्मचारियों ने पेटियों से पानी की बोतल निकालकर जांचनी शुरू कर दी। हालांकि पानी में गंदगी नजर नहीं आई लेकिन कुछ बोतलों में संदेह मिला। इस पर पानी की दो बोतलें जांच के लिए साथ रख ली। एआरएम सुरेंद्र बिष्ट ने बस में गंदा पानी मिलने पर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन




यात्रियों को गंदे पानी की बोतल देना गंभीर मामला है। बोतलबंद पानी की शुद्धता की जांच के लिए अब खाद्य सुरक्षा विभाग से संपर्क किया जाएगा। साथ ही सभी मार्केटिंग अधिकारियों को भी बस अड्डों में बिक रहे पानी की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेंद्र बिष्ट, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article