फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Argument between the Municipal Chairman and the Executive Officer in nainital

Nainital News: पालिकाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी में नोकझोंक, विवाद; निकाय व सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 28 Jun 2025 03:57 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 28 Jun 2025 03:57 PM IST
सार

मल्लीताल खेल मैदान को लेकर हुई बातचीत के दौरान शुक्रवार को नगर पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल व अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा के बीच नोकझोंक व विवाद हो गया। इधर कुछ ही देर बाद निकाय व सफाई कर्मचारियों ने पालिका कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Argument between the Municipal Chairman and the Executive Officer in nainital
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

नैनीताल के मल्लीताल खेल मैदान को लेकर हुई बातचीत के दौरान शुक्रवार को नगर पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल व अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा के बीच नोकझोंक व विवाद हो गया। इधर कुछ ही देर बाद निकाय व सफाई कर्मचारियों ने पालिका कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। कई कक्षों में तालाबंदी भी की। सफाई संगठन पदाधिकारियों ने पालिकाध्यक्ष पर उनकी समस्याओं को गंभीरता से न लेन का आरोप लगाते हुए शनिवार को दो बजे से कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया है।

विज्ञापन

शुक्रवार शाम को पालिकाध्यक्ष डॉ. खेतवाल की सभासदों के साथ खेल मैदान को लेकर बैठक कर रही थी। पालिकाध्यक्ष की अध्यक्षता में हो रही बैठक में विधिक राय के क्रम में खेल मैदान संबंधी याचिका में पालिका प्रतिनिधि के हस्ताक्षर पर मंथन हुआ। हालांकि बाद में इसके लिए आगामी सप्ताह में एक और बैठक करना तय हुआ, लेकिन इसी बीच पालिकाध्यक्ष ने पहले ईओ द्वितीय विनोद जीना से हस्ताक्षर को कहा तो उन्होंने इनकार कर दिआ।

विज्ञापन

ईओ रोहिताश शर्मा से तकाजा करने पर उन्होंने अपने को प्रशासनिक अंग बताते हुए इससे इनकार कर दिया। कहा कि खेल मैदान के संबंध में तत्कालीन प्रशासक के साथ अनुबंध हुआ है और शासन तथा मुख्यमंत्री की मंशा से वहां वृहद विकास होने जा रहा है। इसे लेकर ईओ व पालिकाध्यक्ष के बीच नोकझोंक और विवाद हुआ। जिसके बाद ईओ वहां से प्रस्थान कर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर लगभग चार बजे निकाय कर्मचारी व देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ पदाधिकारियों ने पालिकाध्यक्ष कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन व नारेबाजी की तथा कई कार्यालय कक्षों में तालाबंदी भी की। प्रदर्शनकारी सफाई कर्मचारियों ने ग्रेच्युटी, पेंशन एरियर, अर्जित अवकाश, चिकित्सा बिल समेत सफाई कर्मचारियों को बरसाती देने की मांग की। कहा कि पूर्व में भी पालिका को इस बाबत ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या जस की तस है। चेतावनी दी है कि इन मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी 28 जून की दिन में दो बजे से कार्य बहिष्कार करेंगे।


चेतावनी ज्ञापन में सफाई कर्मचारी अध्यक्ष त्रिलोचन टांक, महासचिव सोनू सहदेव समेत निकाय संघ उपाध्यक्ष खष्टी साह, उप सचिव मीना आदि के हस्ताक्षर हैं। प्रदर्शनकारियों में सफाई व निकाय कर्मी रहे।

खेल मैदान के लिए बात करते समय ईओ के बातचीत का ढंग ठीक नहीं था। इसीलिए उन्होंने जवाब में उनसे हद में रहने को कहा जिससे गुस्सा होकर वह कक्ष से चले गए। - डॉ. सरस्वती खेतवाल, पालिकाध्यक्ष

पालिकाध्यक्ष के कक्ष में बुलाने पर मैं वहां गया था। खेल मैदान का जिक्र आने पर मैंने प्रशासनिक अधिकारी होने के नाते अपनी मर्यादा व अधिकार क्षेत्र के बारे में बताया जिससे पालिकाध्यक्ष गुस्सा हो गईं और मैं कक्ष से बाहर आ गया। - रोहिताश शर्मा, ईओ

अवकाश के लिए आवेदन
शुक्रवार को हुई घटना के बाद ईओ ने पालिकाध्यक्ष को स्वास्थ्य खराब होने का हवाला देते हुए 13 दिन के अवकाश में जाने के लिए पत्र दिया है। फिलहाल पालिकाध्यक्ष ने कार्य बहिष्कार की चेतावनी, ग्रीष्म सीजन का हवाला देते हुए अवकाश देने के मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed