{"_id":"663bf6057562ae640e01e544","slug":"area-residents-scared-of-boulders-that-have-become-dangerous-nainital-news-c-238-1-ntl1002-105013-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: खतरनाक हो चुके बोल्डर से क्षेत्रवासी भयभीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: खतरनाक हो चुके बोल्डर से क्षेत्रवासी भयभीत
Thu, 09 May 2024 03:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 09 May 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। कृष्णापुर क्षेत्र के ठीक ऊपर स्थित बोल्डर में गहरी होती दरारों से लोग भयभीत हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद अब तक सुरक्षा की पहल नहीं की गई है।
नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष रहे डीएन भट्ट का कहना है कि यहां तल्ला कृष्णापुर, गुफा महादेव, मोटा पानी, दुर्गापुर, हाजी चुन्नी स्टेट में करीब 2500 की आबादी रहती है। मार्ग के ठीक ऊपर विशालकाय बोल्डर में दरारें गहरी होती जा रही हैं, जिससे लोग डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि 20 जून 2020 को तत्कालीन आयुक्त अरविंद सिंह ह्यांकी ने अधिशासी अभियंता लोनिवि को सुरक्षात्मक कार्य करने के निर्देश दिए थे। बीते वर्ष मई में शिष्टमंडल जिलाधिकारी से मिला था। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग को बलियानाला में हो रहे सुरक्षा कार्य के साथ ही इस बोल्डर को भी सुरक्षित करने के आदेश दिए। लेकिन सुरक्षा कार्य नहीं हो पाया है।