फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Answer summoned from DM USnagar in encroachment case

Nainital News: अतिक्रमण मामले में डीएम यूएसनगर से जवाब तलब

Tue, 25 Apr 2023 02:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 25 Apr 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Answer summoned from DM USnagar in encroachment case
नैनीताल। हाईकोर्ट ने बाजपुर के ग्राम सरकडी में सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद सचिव राजस्व, डीएम ऊधमसिंह नगर, एसडीएम व तहसीलदार को जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन




मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी एवं न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। सरकडी के ग्रामीणों ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि गांव के एक व्यक्ति पर गांव की सार्वजनिक भूमि पर कब्जा किया हुआ है। याचिका में कहा गया कि इस मामले की शिकायत प्रशासन के समक्ष की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने डीएम ऊधमसिंह नगर सहित अन्य को जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed