फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Anger over ignoring demands of university employees

Nainital News: विश्वविद्यालय कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी पर रोष

Mon, 26 Jan 2026 01:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 26 Jan 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Anger over ignoring demands of university employees
नैनीताल। उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी की रविवार को आयोजित ऑनलाइन बैठक में विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता के विपरीत लिए जा रहे निर्णयों पर रोष जताया गया।
विज्ञापन



प्रदेश अध्यक्ष भूपाल सिंह करायत की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश महामंत्री प्रशांत मेहता ने कहा कि सरकार की ओर से विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता के विपरीत लिए जा रहे निर्णयों से रोष है। विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने नियुक्तियों और कर्मचारियों की पदोन्नतियों के कई मामले शासन में विचाराधीन होने की बात कही है। संगठन ने शासन के दोगले रवैये से सरकार को अंधेरे में रखने का आरोप लगाया। बैठक में वर्तमान कार्यकारिणी का दो वर्ष का कार्यकाल समाप्त होने के बाद हरिद्वार स्थित आयुर्वेद विवि के गुरुकुल परिसर में फरवरी में तृतीय अधिवेशन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर संगठन के मुख्य संरक्षक राजेंद्र सिंह भंडारी, कुलदीप सिंह, डॉ. लक्ष्मण सिंह रौतेला, दीपक सुंदरियाल, भरत सिंह नैनवाल, देवेंद्र पोखरिया, विपिन चंद्र, गणेश बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed