Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Anesthesia doctor was not found after the transfer in June in mahila hospital

मां-बच्चे की सुरक्षा दांव पर: जून में तबादले के बाद न मिला एनेस्थीसिया डॉक्टर, गंभीर मामलों का STH में इलाज

Wed, 15 Jul 2026 11:26 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Wed, 15 Jul 2026 11:26 AM IST
सार

हल्द्वानी महिला अस्पताल में जून के अंतिम सप्ताह में एकमात्र एनेस्थीसिया विशेषज्ञ के तबादले के बाद से कोई नई तैनाती नहीं हुई है। इस कारण सिजेरियन और हाई-रिस्क प्रसव के मामलों में गंभीर समस्या आ रही है।

विज्ञापन
Anesthesia doctor was not found after the transfer in June in mahila hospital
pregnant women health

विस्तार

सुरक्षित और संस्थागत प्रसव के दावे हल्द्वानी और नैनीताल के सरकारी अस्पतालों में दम तोड़ रहे हैं। जून अंतिम सप्ताह में एकमात्र एनेस्थीसिया विशेषज्ञ के तबादले के बाद से महिला अस्पताल में विशेषज्ञ की तैनाती नहीं हो पाई है जिसका सीधा असर सिजेरियन और हाई-रिस्क प्रसव के मामलों पर पड़ रहा है। विशेषज्ञ की अनुपलब्धता के चलते गंभीर प्रसूताओं को मजबूरी में अन्य बड़े अस्पतालों में रेफर करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

महिला अस्पताल में एनेस्थीसिया का एक पद स्वीकृत है। पहले यहां एक एनेस्थीसिया डॉक्टर तैनात था लेकिन जून अंतिम सप्ताह में तबादला होने के कारण वर्तमान में अस्पताल में कोई विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं है। इस कारण सिजेरियन और अन्य जटिल प्रसव के मामलों में दिक्कत हो रही हैं। उन्होंने कहा कि मामले से शासन को अवगत करा दिया गया है और जल्द से जल्द नए डॉक्टर की तैनाती की मांग की गई है। महिला अस्पताल में रोजाना औसतन 10 प्रसव होते हैं। इनमें से कई मामले सामान्य प्रसव के होते हैं लेकिन जटिल और हाईरिस्क केस में ऑपरेशन करना पड़ता है। सिजेरियन के लिए एनेस्थीसिया विशेषज्ञ का होना अनिवार्य है। एनेस्थीसिया डॉक्टर प्रसव के दौरान मां को दर्द से राहत देने के लिए स्पाइनल या एपिड्यूरल एनेस्थीसिया देता है। आपात स्थिति में यदि मां या बच्चे को दिक्कत हो तो तुरंत ऑपरेशन की जरूरत पड़ती है। प्रसव के बाद होने वाले अत्यधिक रक्तस्राव, गर्भाशय की सर्जरी और अन्य जटिल मामलों में भी एनेस्थीसिया टीम की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। डॉक्टर की अनुपस्थिति में ऐसे केसों को एसटीएच या अन्य बड़े अस्पतालों में रेफर करना पड़ रहा है। इससे मरीजों को अतिरिक्त भागदौड़ और देरी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

 

महिला अस्पताल में रोजाना आठ से 10 प्रसव होते हैं। इनमें करीब दो केस सिजेरियन के होते हैं। एनेस्थीसिया डॉक्टर न होने से हमें गर्भवतियों को रेफर करना पड़ रहा है। -डॉ. ऊषा जंगपांगी, सीएमएस, महिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

बीडी पांडे अस्पताल से सिजेरियन केस हो रहे रेफर
बरसात के मौसम में बीडी पांडे जिला चिकित्सालय में सिजेरियन प्रसव की सुविधा प्रभावित होने से गर्भवती महिलाओं की परेशानी बढ़ गई है। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के अवकाश पर होने के कारण जटिल प्रसव वाली महिलाओं को करीब 40 किलोमीटर दूर हल्द्वानी रेफर किया जा रहा है। तेज बारिश, पहाड़ी मार्ग और प्रसव पीड़ा के बीच यह सफर गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों के लिए चिंता और जोखिम का कारण बन गया है। जिला अस्पताल में गायनोकॉलोजिस्ट के तीन पद स्वीकृत हैं। इनमें वर्तमान में दो चिकित्सक अवकाश पर हैं। डॉ. रुचि गुप्ता पिछले नौ माह से अवकाश पर हैं जबकि डॉ. प्रेमा फर्कियाल मेडिकल अवकाश पर चल रही हैं। तीसरी गायनोकॉलोजिस्ट डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल के पास प्रभारी प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक (पीएमएस) का अतिरिक्त प्रभार है। बीते एक सप्ताह से भी कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो सकी है। मंगलवार को कैंची क्षेत्र से प्रसव के लिए अस्पताल पहुंची गर्भवती महिला पूजा ने बताया कि डॉक्टरों के अवकाश का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें सिजेरियन प्रसव के लिए हल्द्वानी भेजा जा रहा है। प्रभारी पीएमएस डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल ने बताया कि सिजेरियन प्रसव कराना संभव नहीं हो पा रहा है। समस्या से मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) और उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed