{"_id":"57a8dbc14f1c1bb461ee4a31","slug":"an-insult-to-the-workers-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ताओं का अपमान हुआ तो आंदोलन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ताओं का अपमान हुआ तो आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी
Updated Tue, 09 Aug 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
प्रकाश जेाशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार और संगठन कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी के निशाने पर रहे। राष्ट्रीय नेतृत्व को गाली देने वालों की पार्टी में वापसी और कार्यकर्ताओं के सम्मान को लेकर सरकार एवं संगठन पर उन्होंने जमकर हमला बोला। कार्यकर्ताओं को सम्मान न मिलने पर प्रत्येक जिले से आंदोलन का बिगुल फूंकने की चेतावनी तक दे दी।
तीन विधानसभाओं लालकुआं, रामनगर और कालाढूंगी के बाजार, बूथ एवं ग्राम कांग्रेस अध्यक्षों के सम्मेलन में जोशी ने कहा कि कांग्रेस अपने मूल सिद्धांतों से भटक रही है। स्वर्गीय महात्मा गांधी और स्वर्गीय जवाहर लाल नेहरू ने कांग्रेस की स्थापना समाज सेवा और शोषितों की लड़ाई लड़ने को की थी।
अब कांग्रेस का लक्ष्य सिर्फ और सिर्फ सत्ता पाना रह गया है। राज्य में सरकार बचाने के लिए हर हथकंडे का प्रयोग किया गया। दूसरे दलों के विधायकों को तोड़ने का भी प्रयास किया गया। सत्ता में बने रहने के लिए अनैतिक समझौते हुए। कहा कि सत्ता में भागीदार रही पीडीएफ ने भी सरकार में रहकर पूरे मजे लिए हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस और पीडीएफ के प्रत्येक मंत्री को पांच-पांच विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों को जिताकर लाना चाहिए। 2017 में स्वत: सरकार बन जाएगी।
कहा कि 2012 में कांग्रेस से बगावत कर और आला नेतृत्व को गाली देकर चुनाव लड़ने वालों को फूलमाला पहनाकर वापस क्यों लिया गया। जोशी ने कहा कि मैं राजनीति में नैतिकता को तिलांजलि नहीं दे सकता।
भीमताल से भाजपा विधायक दान सिंह भंडारी को इस्तीफा दिलाकर कांग्रेस में क्यों शामिल किया गया। भीमताल से भंडारी को टिकट देने का आश्वासन क्यों दिया गया। जोशी ने कहा कि नेता अपने अपमान पर कराह उठता है और कार्यकर्ता का अपमान उसे दिखाई नहीं पड़ता है।
नेताओं को कार्यकर्ताओं का दर्द बराबर महसूस करना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय से जोशी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को अगर सम्मान नहीं दिया गया एवं नेताओं ने अपमान किया तो हर जिले से सम्मान की लड़ाई के लिए आंदोलन का बिगुल फूंका जाएगा।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए उपाध्याय को भी खड़ा होना चाहिए। कार्यकर्ताओं को अगर पर्याप्त सम्मान मिलेगा तो सत्ता के लिए अनैतिक समझौते नहीं करने पड़ेंगे।
कार्यकर्ता स्वयं सत्ता तक पहुंचा देगा। जोशी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को भी अपना चरित्र समझना होगा। ब्लाक प्रमुख चुनाव और 2012 विधानसभा चुनाव में दूसरी पार्टी के साथ खड़े आज फिर कांग्रेस में हैं। कार्यकर्ताओं को भी अपनी अस्था नहीं बदलनी चाहिए।
रेखा को क्यों पार्टी में लाए
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी ने कहा कि रेखा आर्या के पार्टी में आने का विरोध किया था। कहा कि प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार रंजीत रावत ज्वाइनिंग के समय मौजूद थे।
दोनों में से किसी ने मेरी बात नहीं सुनी। आज रेखा आर्या पार्टी से विधायक बनने के बाद पार्टी को ठेंगा दिखाकर चली गई। कहा कि दूसरी पार्टी के नेताओं को शामिल करने के लिए हम भीख क्यों मांगते हैं।
कांग्रेस में गैंगेस्टर नहीं था रेखा का पति
अपनी ही पार्टी को कठघरे में खड़ा करते हुए कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी ने कहा कि रेखा आर्या का पति कांग्रेस में था तो क्या गैंगेस्टर नहीं था। कांग्रेस क्या हरिद्वार की गंगा में साफ करके रेखा के पति को लाई थी।
कांग्रेस से जाने के बाद रेखा का पति गैंगेस्टर हो गया। कांग्रेस नेता अब बयानबाजी कर रहे हैं। रेखा को कांग्रेस में शामिल करने से पहले विचार क्यों नहीं किया गया था।
मैं तो जींस के साथ कुर्ता पहनता हूं
नेता शब्द अब गाली महसूस होने लगा है। कुर्ता-पायजामा में देखते ही जनता मन ही मन गाली देती है। कहा कि नेताओं का मतलब अब बदल गया है। जनता भी सब समझ रही है अगर हालात ऐसे ही रहे तो वो दिन दूर नहीं जब नेताओं को जनता पीटेगी। इसलिए मैं जींस के साथ कुर्ता पहनता हूं।
टॉप टेन नेता एकजुट हो जाएं तो सरकार आ जाएगी
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी ने कहा कि प्रदेश के टॉप टेन नेता एकजुट हो जाएं तो 2017 में दोबारा सरकार बन जाएगी। कहा कि हमेशा कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाने की जरूरत नहीं होती है। ये पाठ कभी बड़े नेताओं को पढ़ लेना चाहिए।
मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार रंजीत रावत से चुटकी लेते हुए जोशी ने कहा कि अभी आपने विधायकों को सुरक्षित स्थान पर रखा था और आपको इसकी महारत है। टॉप टेन नेताओं को भी ऐसे एकांतवास पर ले जाएं। जिससे बड़े नेता मनन और मंथन कर सकें।