फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   An amount of Rs 7020.50 lakh is proposed in the district plan.

Nainital News: जिला योजना में 7020.50 लाख की धनराशि प्रस्तावित

Thu, 23 May 2024 06:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 23 May 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
An amount of Rs 7020.50 lakh is proposed in the district plan.
नैनीताल। जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में बुधवार को जिला योजना 2024-25 की संरचना की तैयारी के संबंध में विभागीय अधिकारियों की बैठक हुई। जिला योजना के तहत सामान्य वर्ग के लिए 5592.10 लाख, एससीएसपी (अनुसूचित जातीय उप-योजना) के लिए 1347.30 लाख और टीएसपी (जन जातीय उप योजना) के लिए 81.10 लाख और कुल 7020.50 लाख की धनराशि प्रस्तावित की गई है।
विज्ञापन

नैनीताल राज्य अतिथि गृह सभागार में हुई बैठक में डीएम ने जिला योजना के अंतर्गत निर्मित योजनाओं के रख रखाव हेतु धनराशि का प्रावधान करते समय खर्च का ध्यान रखने को कहा। उन्होंने स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता बढ़ावा देने के लिए उद्यान, मत्स्य पालन, पशुपालन आदि विभागों और आजीविका से संबंधित कार्यों के प्रस्ताव शामिल करने को कहा। जिससे केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से क्लस्टर अप्रोच को बढ़ावा दिया जा सके। ऐसे अवसरों को सृजन करने की जरूरत है जिससे भूमिहीन, छोटे किसानों, ग्रामीण उद्यमियों आदि को बेहतर लाभ मिल सके। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडे, नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, डीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी, मुख्य शिक्षा अधिकारी जेएम सोनी, जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed