फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ambulances will be given to Bhawali, Bhimtal, Maldhanchod, Motahldu, Ramgarh

भवाली, भीमताल, मालधनचौड़, मोटाहल्दू, रामगढ़ को मिलेंगी एंबुलेंस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
Ambulances will be given to Bhawali, Bhimtal, Maldhanchod, Motahldu, Ramgarh
नैनीताल में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का टीका लगाकर स्वागत करती कुमाऊंनी परिधान में सजी छात्राए - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को कलक्ट्रेट परिसर में 23 करोड़ 66 लाख की 11 परियोजनाओं का लोकार्पण और 61 करोड़ 86 लाख की 33 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने दर्जन भर से अधिक म्यूरल का अनावरण कर स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए निर्मित हिलांस आउटलेट, दिव्यांग एवं बुजुर्गों के लिए लगाई गई लिफ्ट चेयर का भी शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सीएम रावत ने हल्द्वानी में मीडिया सेंटर बनवाने, शैक्षिक उन्नयन के लिए उत्कृष्ट एक प्रयास कार्यक्रम शुरू कराने, भवाली, भीमताल, मालधनचौड़, मोटाहल्दू एवं रामगढ़ के अस्पतालों को एक-एक एंबुलेंस देने, सूखाताल झील को पुनर्जीवित करने, मेट्रोपोल परिसर का उपयोग पर्यटक गतिविधियों के लिए करने, कैलाखान में पार्किंग बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन

कहा कि नैनीताल देश की पहली कमिश्नरी है और इसका इतिहास पौने दो सौ साल पुराना है, लिहाजा यहां की झीलों को बचाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि जमरानी बांध प्रोेजेक्ट पर तेजी से काम हो, इसके लिए 21 लोगों का स्टाफ और 89 करोड़ रुपये अवमुक्त कर दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हम टेलीकार्डियोलाजी की ओर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले मुख्यमंत्री ने बाल विकास विभाग की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत दस बालिकाओं को प्रोत्साहन स्वरूप पांच-पांच हजार रुपये के चेक भेंट किए। मुख्यमंत्री को बताया गया कि यह वह बालिकाएं हैं जिन्होंने पारिवारिक कारणों के चलते बीच में ही शिक्षा छोड़ दी, लेकिन डीएम सविन बंसल के प्रयासों के बाद यह बच्चे फिर से शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़े हैं। मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद व ऐपण कला को भी देखा।
हल्द्वानी में कैंसर हास्पिटल के लिए 104 करोड़ स्वीकृत : भट्ट
नैनीताल। कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट ने कहा कि भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने हल्द्वानी में कैंसर हास्पिटल स्थापित करने के लिए 104 करोड़ के बजट की स्वीकृति दे दी है। इसमें से 30 करोड़ रुपये केंद्र ने अवमुक्त किए हैं।
पटवाडांगर की भूमि कुमाऊं विवि को दिला दें : संजीव
नैनीताल। विधायक संजीव आर्य ने कहा कि नैनीताल में पार्किंग की दिक्कत को देखते हुए प्रदेश सरकार ने मल्टीस्टोरी पार्किंग के लिए राशि स्वीकृत की है। शिप्रा नदी से पेयजल लिफ्ट कर नैनीताल एवं आसपास के ग्रामीण इलाकों तक पहुंचाने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा लगभग 200 करोड़ का इस्टीमेट तैयार किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से उक्त परियोजना के लिए रकम दिलाने और पटवाडांगर की भूमि कुमाऊं विवि को दिलाने की भी मांग की।
छोलिया नृत्य और पुष्प वर्षा से हुआ सीएम का स्वागत
नैनीताल। कलक्ट्रेट परिसर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्वागत छोलिया नृत्य और पुष्प वर्षा से हुआ। छोलिया टीम ने बेड़ू पाको बारो मासा की धुन बजाई तो आंचल कला केंद्र हल्द्वानी के कलाकारों ने लाली हो लाली हसिया बाना पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान कुमाऊंनी वेशभूषा में सजी बालिकाओं ने रोली, अक्षत लगाकर और पुष्प वर्षा कर सीएम का स्वागत किया।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
सांसद अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, संजीव आर्य, राम सिंह कैड़ा, मेयर डॉ. जोगेंदर पाल सिंह रौतेला, भीमताल के नगर पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र चनौतिया, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, सीएम के जनसंपर्क अधिकारी विजय बिष्ट, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार डॉ. रमेश भट्ट, कुलपति प्रो. केएस राना, धारी की ब्लॉक प्रमुख आशा रानी, मुकेश बोरा, विधायक प्रतिनिधि पंकज उप्रेती, तरुण बंसल, मनोज जोशी, गोपाल रावत, चतुर सिह बोरा, रघुवर दत्त जोशी, मनोज साह, संतोष साह, दयाकिशन पोखरिया, नितिन कार्की, कुंदन बिष्ट, आनंद सिंह, शांति मेहरा, जीवंती भट्ट, देवेंद्र ढेला, दिनेश आर्या के अलावा डीएम सविन बंसल, एसएसपी सुनील कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार आदि।
इनका हुआ शुभारंभ
- जनशिकायतों के समाधान के लिए संतुष्टि पोर्टल
- आशा कार्यकत्रियों के लिए तृप्ति पोर्टल
- आरबीएसके योजना के अनुश्रवण के लिए सूद पोर्टल
- सीसीटीवी से नालों एवं झील की निगरानी के लिए रियल टाइम मॉनीटरिंग सुपरविजन का शुभारंभ
- बेतालघाट और ओखलकांडा में टेलीमेडिसिन सुविधा का शुभारंभ
- नैनीझील की सफाई और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए दो नौकाओं का लोकार्पण
- कोश्याकुटौली एवं धारी तहसील में वीडियो कांफ्रेंस सुविधा का शुभारंभ
- मातृत्व एवं शिशु विकास सुदृढ़ीकरण के लिए आठ प्रसव केंद्र एवं चार आशाघरों का शुभारंभ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed