फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Aman strangled with a dupatta; accused arrested.

Nainital News: दुपट्टे से घोंटा था अमन का गला, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 18 Sep 2026 01:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 18 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Aman strangled with a dupatta; accused arrested.
हल्द्वानी। बनभूलपुरा थानाक्षेत्र में मंगलवार देर रात हुए अमन हत्याकांड मामले के पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने पत्नी से अवैध संबंध का शक होने पर हत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस का अंदेशा है कि अगर समय पर पुलिस न पहुंचती तो शायद परिवार गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार भी कर सकता था।
विज्ञापन


मूलरूप से यूपी के गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) निवासी अमन पांडे (29) जवाहर नगर में महिला सफाई कर्मी का मुंह बोला बेटा बनकर रह रहा था। यहां वह मजदूरी करने के साथ-साथ महिला की ड्यूटी का काम भी संभालता था। करीब चार वर्ष पहले महिला कर्मी ने अमन को अपनी तीसरी बेटी से शादी करने के लिए बुलाया था लेकिन बेटी के इन्कार करने पर महिला ने उसे मुंह बोला बेटा बनाकर घर में ही रख लिया।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में सामने आया कि महिला के दूसरे दामाद को अपनी पत्नी और अमन के बीच अवैध संबंध का शक था। इसके चलते मंगलवार रात दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोपी दामाद ने दुपट्टे से गला घोंटकर अमन की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में दरोगा गगनदीप सिंह की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। बुधवार को मामले की सूचना स्थानीय पार्षद ने दी थी। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायालय के आदेश से जेल भेज दिया गया है। - मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed