{"_id":"6743d98f2bd73a7c340c31a4","slug":"allegations-of-land-grab-and-plantation-cutting-nainital-news-c-240-1-shld1006-105748-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: जमीन पर कब्जा करने और बागान काटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: जमीन पर कब्जा करने और बागान काटने का आरोप
Mon, 25 Nov 2024 07:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 25 Nov 2024 07:27 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल/गरमपानी। ग्राम धारी उलगोर तहसील कैंचीधाम के निवासी मोहित भट्ट एवं पूरन चंद्र भट्ट ने कुमाऊं आयुक्त को दिए गए ज्ञापन में उनकी पुश्तैनी जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है। कहा है कि लगभग 82 वर्ष से उनका परिवार पीढ़ी दर पीढ़ी उक्त भूमि पर काबिज है।
आरोप है कि किसी व्यक्ति की ओर से उनकी जमीन को फर्जी तरीके से अपने नाम करवा लिया है, जबकि जमीन के मूल दस्तावेज उनके पास हैं। भट्ट परिवार का कहना है उक्त व्यक्ति की ओर से जेसीबी के माध्यम से वहां खोदान के साथ ही बागान का कटान किया जा रहा है।
अवैध कटान व खनन की वीडियो रिकार्डिंग भी उनके पास है। पीड़ित परिवार ने उक्त प्रकरण की जांच कर उनके साथ न्याय की गुहार की है। धर्मानंद, आनंद बल्लभ, महेश, पूरन चंद्र, ईश्वरी दत्त, गोपाल दत्त, हरीश चंद्र आदि का कहना है कि यदि त्वरित एक्शन नहीं हुआ तो जमीन खुर्द बुर्द होने के साथ ही उनके परिवार को खतरा हो सकता है। संवाद