{"_id":"66d66b2e1d748ec8b0048354","slug":"allegation-of-illegal-land-buying-and-selling-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-104795-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: अवैध रूप से जमीन की खरीद-फरोख्त करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: अवैध रूप से जमीन की खरीद-फरोख्त करने का आरोप
Tue, 03 Sep 2024 07:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 03 Sep 2024 07:19 AM IST
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। कैंचीधाम तहसील की ग्राम पंचायत चोपड़ा में कुछ बिल्डरों पर गलत तरीके से ग्रामीणों की जमीन बेचने का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि जमीन पर हमारे पूर्वजों के घरों का बंटवारा हुआ है लेकिन जमीन का नहीं।
आरोप है कि कुछ स्थानीय बिल्डर खतौनी में कुछ नाली जमीन खरीदकर गांव की पूरी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। साथ ही गलत तरीके से रजिस्ट्री भी कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि सरकारी भूमि पपर भी कब्जा किया जा रहा है। ग्रामीणों ने मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में नारायण सिंह, खीम सिंह, लक्ष्मण सिंह, बीडीसी सदस्य किरन चुपडाल, पुष्पा देवी, शोभा देवी, विनोद चुपडाल, प्रकाश चंद्र, मंजू जीना आदि लोगों के हस्ताक्षर हैं। संवाद