फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   After the order of the High Court, the United Front came in the backfoot

Nainital News: हाईकोर्ट के आदेश के बाद बैकफुट में आया संयुक्त मोर्चा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
After the order of the High Court, the United Front came in the backfoot
हल्द्वानी। हाईकोर्ट की फटकार के बाद सफाईकर्मियों का संयुक्त मोर्चा बैकफुट पर आ गया है। मोर्चा के पदाधिकारियों ने वाहनों की चाभी पुलिस की मौजूदगी में सफाई निरीक्षक अमोल असवाल को सौंप दी है।
विज्ञापन

सोमवार को हाईकोर्ट ने पीआईएल पर जनसुनवाई करते हुए एसएसपी को सफाईकर्मियों से वाहनों की चाभी लेने के निर्देश दिए थे। साथ ही चाभी नहीं देने वालों पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश एसएसपी को दिए थे। इसके बाद पुलिस नगर निगम कार्यालय पहुंची। उन्होंने सफाई कर्मियों को हाईकोर्ट के आदेश की जानकारी दी। इस पर संयुक्त मोर्चा के राहत मसीह ने वाहनों की चाभी पुलिस की मौजूदगी में सफाई निरीक्षक को सौंप दीं।
विज्ञापन

इधर, शासनादेश के हिसाब से बढ़ा हुआ मानदेय दिए जाने सहित नौ सूत्रीय मांगों को लेकर संयुक्त मोर्चा मंगलवार को रैली निकालेगा। यह रैली रामलीला ग्राउंड से एसडीएम कोर्ट तक जाएगी। ये जानकारी संयुक्त मोर्चा के राहत मसीह ने दी है
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
पार्षदों ने चलाए कूड़ा वाहन, गली-मोहल्लों से उठाया कूड़ा
- डीजल और चालक का मानदेय देगा नगर निगम
हल्द्वानी। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने पार्षदों से अपील की कि सफाई कर्मी और चालक हड़ताल पर हैं। इससे नगर निगम डोर टू डोर कूड़ा वाहनों का संचालन नहीं कर पा रहा है। पार्षद चालक लेकर आएं और अपने वार्ड में कूड़ा गाड़ी का संचालन करें। कहा कि डीजल और चालक का खर्च नगर निगम देगा।

सोमवार शाम पार्षद नगर निगम पहुंचे और कूड़ा वाहन ले गए। कई पार्षदों ने खुद ही कूड़ा वाहनों का स्टेयरिंग संभाला। पार्षद मोहम्मद गुफरान, महबूब आलम, मनोज मठपाल, रवि जोशी, पार्षद प्रतिनिधि इस्लाम मिकरानी आदि ने अपने वार्डों से कूड़ा उठवाया। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने भी वाहन के जरिये कूड़ा उठवाया। पार्षद रवि जोशी और मोहम्मद गुफरान ने कहा कि हड़ताल की वजह से जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed