फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Admission to MBPG will also be offline

एमबीपीजी में ऑफलाइन भी होंगे एडमिशन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Admission to MBPG will also be offline
हल्‍द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में आपस में वार्ता करती छात्राएं। अमर उजाला
हल्द्वानी। कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से सभी महाविद्यालयों को स्नातक प्रथम सेमेस्टर की रिक्त सीटों पर ऑफलाइन एडमिशन करने के निर्देश जारी किए गए हैं। अब ऑनलाइन पंजीकरण करने से वंचित विद्यार्थियों को भी एमबीपीजी कॉलेज में दाखिले मिलने का रास्ता साफ हो गया है। इस मामले में कॉलेज प्रशासन शुक्रवार को बैठक कर फैसला लेगा। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि पहले ऑनलाइन पंजीकरण करने वाले छात्रों को, उसके बाद ऑफलाइन वाले छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

कई दिनों से छात्र संगठनों की ओर से ऑफलाइन दाखिले करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था। इस पर कुमाऊं विवि ने ऑफलाइन दाखिला देने का पत्र जारी किया है। प्रभारी प्राचार्य डॉ. नवीन भगत ने बताया कि ऑफ लाइन आवेदन के आधार पर छात्र-छात्राओं को दाखिला दिए जाने के बारे में शुक्रवार को बैठक कर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम ऑनलाइन पंजीकरण करने वाले छात्र-छात्राओं को ही दाखिला दिया जाएगा, उसके बाद अगर सीटें रिक्त रहती हैं तो ऑफलाइन आवेदन के माध्यम से दाखिले किए जाएंगे।
विज्ञापन

अब तक दाखिले
कक्षा सीट ऑनलाइन आवेदन
बीए 1380 3830
बीकॉम 880 1434
बीएससी
(पीसीएम ग्रुप) - 720 - 1117
बीएससी
(जेडबीसी ग्रुप) - 720 - 846
एमबी कॉलेज प्रशासन पशोपेश में
हल्द्वानी। एमबीपीजी कालेज में बीए, बीकॉम और बीएससी पीसीएम और जेडबीसी ग्रुप प्रथम सेमेस्टर में कुल 3700 सीटें निर्धारित हैं। इन सीटों पर कुमाऊं विश्वविद्यालय से ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थियों की संख्या 7227 है। कालेज प्रशासन पहले से ही इतनी बड़ी संख्या में आवेदक छात्रों को दाखिले देने में असमर्थ है और अब कुमाऊं विवि से ऑफलाइन दाखिले देने का पत्र जारी होने के बाद से मुसीबत और बढ़ गई है। ऑफलाइन आवेदन करने वाले छात्रों को कैसे दाखिला दिया जाएगा, यह बड़ा सवाल बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमबीपीजी में 293 दाखिले
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को स्नातक प्रथम सेमेस्टर में 293 छात्र-छात्राओं के दाखिले किए गए। इस तरह अब तक दूसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर दो दिनों में 588 दाखिले हो चुके हैं। बृहस्पतिवार को बूंदाबांदी के बावजूद बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं दाखिले के लिए महाविद्यालय पहुंचे थे। प्रभारी प्राचार्य डा. नवीन भगत ने बताया कि बीए में 130, बीकॉम में 103 और बीएएसी के दोनों ग्रुपों में 60 छात्र-छात्राओं के प्रवेश किए गए। उन्होंने बताया कि दूसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर 27 जुलाई तक प्रवेश किए जाएंगे।

नैक निरीक्षण के रिहर्सल में कमियों पर मंथन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में नैक निरीक्षण को लेकर बृहस्पतिवार को भी विभिन्न विभागों की रिहर्सल हुई। कांफ्रेंस हाल में आयोजित रिहर्सल बैठक में प्रोजेक्टर के माध्यम से विभागाध्यक्षों ने अपनी-अपनी उपलब्धियों के बारे में बताया। इसमें जो भी कमियां सामने आईं उन्हें दूर करने पर मंथन किया गया। कमेटी के संयोजक डा. बीआर पंत ने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष पांच अगस्त से पहले अपनी अपनी तैयारियों को पूर्ण कर लें, इससे पूर्व एक दिन फाइनल रिहर्सल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed