फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Administration action against illegal madrasas in Haldwani

Action Against Illegal Madrasas: हल्द्वानी में अवैध मदरसों पर एक्शन, दूसरे दिन भी प्रशासन की कार्रवाई जारी

Mon, 14 Apr 2025 12:11 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 14 Apr 2025 12:11 PM IST
सार

जिला प्रशासन ने सोमवार को भी हल्द्वानी नगर क्षेत्र में बिना पंजीकरण के अवैध रूप से संचालित मदरसों पर कार्रवाई की। अपर जिलाधिकारी विवेक कुमार रॉय के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम की ओर से अवैध मदरसों को सील किया जा रहा है।

विज्ञापन
Administration action against illegal madrasas in Haldwani
अवैध मदरसों पर प्रशासन की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन ने सोमवार को भी हल्द्वानी नगर क्षेत्र में बिना पंजीकरण के अवैध रूप से संचालित मदरसों पर कार्रवाई की। अपर जिलाधिकारी विवेक कुमार रॉय के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम की ओर से अवैध मदरसों को सील किया जा रहा है।

विज्ञापन


रविवार को भी बनभूलुपरा में बिना पंजीकरण चल रहे 18 में 13 मदरसे सील
पुलिस और प्रशासन ने रविवार को बनभूलपुरा में अवैध मदरसों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 18 मदरसे बिना पंजीकरण चलते मिले। 13 मदरसों को टीम ने ताला लगाकर सील कर दिया। कार्रवाई के बीच क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी रही। हालांकि भारी पुलिस फोर्स के रहने से विरोध के स्वर नहीं उठे। आज भी अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन

बता दें कि, सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में पुलिस-प्रशासन ने बनभूलपुरा क्षेत्र में बिना पंजीकरण चल रहे मदरसों के खिलाफ कार्रवाई के लिए रविवार सुबह 11 बजे से अभियान चलाया। अपर जिलाधिकारी विवेक कुमार राय के नेतृत्व में टीम ने सर्वे कर मदरसों की जांच की। इस दौरान 18 मदरसे बिना पंजीकरण चलते मिले। टीम ने शाम चार बजे तक ताले लगाकर 13 को सील कर दिया। अधिकतर मदरसे मस्जिदों के पास घरों में चल रहे थे। बनभूलपुरा क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने शाम होते ही अभियान खत्म कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed