फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   adhar card link

आधार नंबर फीडिंग में गढ़वाल से आगे कुमाऊं

Mon, 25 Apr 2016 03:41 PM IST
धन सिंह बिष्ट/ अमर उजाला, हल्द्वानी
धन सिंह बिष्ट/ अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Mon, 25 Apr 2016 03:41 PM IST
विज्ञापन
adhar card link
- फोटो : PTI

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन कार्डों के डिजिटलाइजेशन और कार्डों को आधार से लिंक करने में कुमाऊं मंडल ने गढ़वाल से बेहतर काम कर बढ़त बनाई है।

विज्ञापन


मंडल में 43. 89 प्रतिशत कार्डों को आधार से लिंक कर चंपावत जिला पहले स्थान पर तो 43.30 कार्डों को लिंक करने के साथ नैनीताल जिला दूसरे स्थान पर है। गढ़वाल में सबसे कम राशन कार्ड आधार से लिंक किये गये हैं। शासन से जारी आदेश के अनुसार मई माह से आधार से जुड़े कार्डों पर ही राशन दिया जायेगा।
विज्ञापन


सार्वजनिक खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए खाद्य पूर्ति विभाग द्वारा राष्ट्रीय व राज्य खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़े उपभोक्ताओं के कार्डों का डिजिटलाइजेशन करने के साथ ही उन्हें आधार से लिंक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआती दौर में काम में शिथिलता आने पर जिलाधिकारी ने काम की समय सीमा तय की लेकिन शत प्रतिशत परिणाम नहीं आने पर प्रमुख सचिव ने सभी जिलों को अप्रैल के अंत तक कार्य को पूरा करने के सख्त निर्देश दिये।

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार मई से उन्हीं उपभोक्ताओं को राशन दिया जायेगा जिनके कार्ड आधार से लिंक होंगे। समयावधि पूरी होने पर प्रदेश के अधिकांश जिलों में द्रुत गति से काम हुआ लेकिन कुछ में अभी भी शिथिलता बनी हुई है। 

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में राशन कार्डों के डिजिटलाइजेशन में गढ़वाल की अपेक्षा कुमाऊं मंडल में बेहतर काम हुआ है। मंडल में चंपावत जिले में सबसे अधिक 43.89 प्रतिशत राशन कार्डों को आधार से लिंक किया गया है इसके बाद 43.30 प्रतिशत कार्डों को आधार से लिंक कर नैनीताल जिला दूसरे नंबर पर है।

गढ़वाल जिले के पौड़ी गढ़वाल में सबसे कम 21.17 प्रतिशत कार्ड ही आधार से लिंक हो पाये हैं। डिजिटलाइजेशन के साथ ही राशन कार्डों को आधार से लिंक करने के लिए अब शासन ने अप्रैल के अंत तक समय सीमा दी है। शासन के अनुसार मई से उन्हीं उपभोक्ताओं को राशन दिया जायेगा जिनके कार्ड आधार से लिंक होंगे।

जिला - यूनिट डिजिटलाइजेशन - आधार से लिंक का प्रतिशत
चंपावत - 205226 - 43.89
नैनीताल - 786205 - 43.30
ऊधमसिंह नगर - 1178159 - 43.24
बागेश्वर - 239774 - 42.62
देहरादून - 1194270 - 40.15
हरिद्वार - 1493741 - 33.97
टिहरी गढ़वाल - 553239 - 32.60
पिथौरागढ़ - 430832 - 31.64
उत्तरकाशी - 314162 - 30.62
रुद्रप्रयाग - 217186 - 29.24
अल्मोड़ा - 497331 - 26.45
चमोली - 294695- 26.25
पौड़ी गढ़वाल - 504840 - 21.17

प्रदेश में अब तक राष्ट्रीय व राज्य खाद्य सुरक्षा के तहत 79,09660 यूनिटों का डिजिटलाइजेशन करने के साथ ही 35.44
प्रतिशत राशन कार्डों को आधार से लिंक किया जा चुका है।

आधार कार्ड की स्लिप भी होगी मान्य
राशन कार्डों के डिजिटलाइजेशन और यूनिट को आधार से लिंक करने में आधार कार्ड न होने पर उपभोक्ता को आधार सेंटर से मिली स्लिप भी मान्य होगी।

जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह के अनुसार यदि किसी उपभोक्ता ने आधार के लिए आवेदन किया है लेकिन आधार कार्ड उसके पास नहीं पहुंचा है तो ऐसे में वह आधार सेंटर से जारी स्लिप के साथ अपना राशन कार्ड नंबर व अन्य जानकारी अपने राशन विक्रेता के पास जमा कर सकता है।


पूर्ति विभाग स्लिप में दिये गये एनरोलमेंट नंबर को फेज मशीन में फीड करेगा जिसके आधार पर उपभोक्ता राशन लेने के लिए मान्य होगा। जिस दिन उपभोक्ता को आधार कार्ड मिल जायेगा विभाग उसे फेज मशीन से लिंक कर लेगा। वह सभी उपभोक्ता जिनके कार्ड आधार से लिंक नहीं हुए हैं अप्रैल माह के अंत तक अपना आधार नंबर अपने सस्ता गल्ला विक्रेता को उपलब्ध करा दें अन्यथा उन्हें मई से राशन का लाभ नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed