फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Action will be taken against stunt and modified silencer

Nainital News: स्टंट और मॉडिफाइड साइलेंसर पर होगी कार्रवाई

Sun, 07 Jan 2024 01:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 07 Jan 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against stunt and modified silencer
प्रतीकात्मक
हल्द्वानी। कोतवाली सभागार में शनिवार को एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने क्राइम बैठक ली। इसमें रात्रि गश्त बढ़ाने, स्टंट करने वाले बाइकर्स और मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। लंबित मामलों के विवेचनाधिकारियों को भी फटकारते हुए जल्द जांच पूरी कर आरोप पत्र दाखिल करने के निर्देश दिए। मीटिंग के बाद एसएसपी ने ट्रैफिक वालंटियरों को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन

एसएसपी ने गंभीर मामलों की निगरानी करने का जिम्मा एसपी सिटी और संबंधित सीओ को सौंपा है। कहा कि अगली क्राइम बैठक में इन सभी की प्रगति रिपोर्ट संबंधित अधिकारी से ली जाएगी। एसएसपी ने आगामी लोक सभा चुनाव के चलते संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने नशामुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम और साइबर क्राइम के मामलों में प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी सिटी हरबंस सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed