{"_id":"676db90a1ec152af420941e9","slug":"accusing-the-patwari-of-misbehavior-slogans-were-raised-in-the-tehsil-nainital-news-c-240-1-shld1006-106130-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पटवारी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर तहसील में की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पटवारी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर तहसील में की नारेबाजी
Fri, 27 Dec 2024 01:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 27 Dec 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
बेतालघाट (नैनीताल)। ग्राम पंचायत जोशीखोला क्षेत्र में कार्यरत पटवारी पर निवर्तमान ग्राम प्रधानों ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को ग्रामीणों के साथ तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रधानों ने कुमाऊं कमिश्नर, डीएम और एसडीएम से पटवारी के स्थानांतरण की मांग की।
प्रधानों और ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पटवारी जनप्रतिनिधियों और गांव के ग्रामीणों का सम्मान नहीं करते हैं। साथ ही संतोषजनक कार्यों का उत्तर भी नहीं देते हैं। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व में भी शिकायती तौर पर उन्हें यहां भेजा गया था। ग्रामीणों ने तहसील में जाकर सम्मान दो व्यावहारिक बनो के नारे लगाकर उनके तबादले की मांग की है। ग्रामीणों ने पटवारी के तबादले को लेकर डीएम के नाम ज्ञापन तहसील के माध्यम से भेजा।
उन्होंने कहा कि अगर पटवारी का तबादला नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में पूर्व प्रधान कैलाश चंद्र, पंकज जोशी, प्रेमगिरी, तरुण शर्मा, रमेश सिंह, जगत सिंह, मोहन चंद्र, पुष्पा देवी, पंकज दयाल, आदि रहे।