फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Accused of crores of fraud, jailed in Madhya Pradesh jail, warrant sent from Ramnagar and Kotwali

करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोपी मध्य प्रदेश जेल में बंद, रामनगर और कोतवाली से भेजा गया वारंट बी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Accused of crores of fraud, jailed in Madhya Pradesh jail, warrant sent from Ramnagar and Kotwali
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। चिटफंड कंपनी के तहत जनता का करोड़ों रुपये लेकर भागा मुख्य आरोपी नितेश श्रीवास्तव मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा जेल में बंद है। उसे नैनीताल लाने के लिए रामनगर और कोतवाली हल्द्वानी की पुुलिस ने वारंट बी भेजा है। उसने कुमाऊं के अलावा कई राज्यों में अपनी कंपनी के माध्यम से पैसा हड़पा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार लखनऊ निवासी निदेशक नितेश श्रीवास्तव ने नैनीताल स्थित बोरा भवन में अनंत निधि क्रेडिट कोआपरेटिव सोसाइटी का शाखा कार्यालय खोला था। कम दिनों में पैसा दो गुना करने का कंपनी के अधिकारियों ने लालच दिया। कंपनी के झांसे में आए शहर के 250 से अधिक लोगों ने खाता खोलकर सोसाइटी में निवेश किया। इसी प्रकार रामनगर और कुमाऊं के अन्य जिलों में अनंत निधि के माध्यम से शाखाएं खुल गई। इन शाखाओं का मुख्यालय लखनऊ में था। पिछले साल कंपनी के अधिकारियों ने पैसा समेटकर कार्यालय बंद कर दिया।
विज्ञापन

इस बीच तलाश में जुटी स्थानीय पुलिस को मध्य प्रदेश पुलिस से जानकारी मिली कि अभियुक्त नितेश धोखाधड़ी के मामले मेें छिंदवाड़ा जेल में बंद है। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने बताया अभियुक्त को लाने के लिए रामनगर और हल्द्वानी थाने की पुलिस ने अलग अलग वारंट छिंदवाड़ा अदालत में दाखिल कराया है। नंबर आने पर पुलिस अभियुक्त को रिमांड पर लेगी। पुलिस का कहना है कि नितेश और उसके साथियों ने कई राज्यों में आम लोगों का पैसा लेकर धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed