{"_id":"579a5ffb4f1c1bf62e21efa5","slug":"abvp-principal-hoop","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी ने प्राचार्य को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी ने प्राचार्य को घेरा
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी
Updated Fri, 29 Jul 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
प्राचार्य का घेराव करते एबीवीपी कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य का घेराव किया और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि पढ़ाई की बेहतर सुविधा न मिलने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
एबीवीपी कार्यकर्ताओं का कहना था कि पीजी के छात्रों से एडमिशन शुल्क के साथ लाइब्रेरी शुल्क के रूप में एक हजार रुपए अतिरिक्त लिये जा रहे हैं। साथ ही विवरणिका के अनुसार इस वर्ष से स्नातक स्तर पर लाइब्रेरी शुल्क जमा करने के बाद पुस्तक लेते समय मूल्य के बराबर धनराशि जमा करने का नया प्रावधान किया गया है। इससे विद्यार्थियों को आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कालेज अध्यक्ष प्रज्ञान शर्मा ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या के महाविद्यालय में अब तक पार्किंग की व्यवस्था नहीं हो सकी है, इस कारण विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान नगर सहमंत्री कपिल चौहान, छात्रनेता विजय जोशी, जिला सह संयोजक कार्तिक हर्बोला, कालेज अध्यक्ष प्रज्ञान भारद्वाज, कालेज मंत्री दीपक चन्याल, नगर सहमंत्री कपिल चौहान, तहसील संयोजक दीपक मेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन