{"_id":"57ae1fca4f1c1be060ee4714","slug":"abvp-activists-and-police-clash","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर
Updated Sat, 13 Aug 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
एवीबीपी कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएनजी पीजी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एमएससी में फिजिक्स और एमए में इतिहास विषय लाने समेत चार सूत्री मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले चल रही भूख हड़ताल थमने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार को पुलिस की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष चंदन बिष्ट को भूख हड़ताल से उठाने को लेकर छात्रों से जमकर झड़प हो गई। वहीं, अब छात्रनेता नदीम अख्तर और सुमित जोशी 48 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि भूख हड़ताल पर बैठे पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट की हालत बिगड़ने लगी है। सूचना मिलते ही संयुक्त चिकित्सालय की टीम भी मेडिकल परीक्षण के लिए पहुंच गई।
विज्ञापन
जांच में चंदन की हालत गंभीर होने की रिपोर्ट चिकित्सकों ने प्रशासन को दी। इसके बाद तहसीलदार सुंदर सिंह तोमर छात्रनेता को उठाने पहुंच गए। यहां छात्रनेताओं ने प्रशासन वापस जाओ के नारे शुरू कर दिए।
हंगामा बढ़ने पर एसएसआई प्रमोद पाठक मोर्चा संभालने पहुंचे तो छात्रों का पारा चढ़ गया। उन्होंने मेडिकल करने आई टीम पर गलत रिपोर्ट देने का आरोप लगाया। दो घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट को उठा लिया।
इससे गुस्साए उनके समर्थक सीओ, कोतवाल की गाड़ी के आगे लेट गए। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जगमोहन सिंह बिष्ट ने आरोप लगाया कि वित्त मंत्री के दबाव में आकर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को उठाया है, जिसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
प्रदर्शन करने वालों में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भूपेंद्र खाती, हेमंत रावत, गौतम मटियाली, कमलेश हर्बोला, रोहित मेहरा, साहिल रावत, आरती सागर, बहादुर सिंह, अखिल रौतेला, जितेंद्र रावत, मंजीत राठौर, राकेश शर्मा आदि थे।
पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट को भूख हड़ताल से उठाने पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश पनप गया। पुलिस प्रशासन वापस जाओ की जोरदार नारेबाजी के बीच कार्यकर्ताओं ने बिष्ट को घेर लिया।
इससे पुलिस और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर हल्का बल प्रयोग भी किया, जिसमें कुछ कार्यकर्ता घायल भी हुए।
एक छात्र नेता हुआ बेहोश
झपड़ के बीच पुलिस की बरर्बता देखने को मिली। लाठी भांजने और धक्का-मुक्की में छात्रनेता साहिल रावत बेहोश हो गया। उसे इलाज के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा कई छात्रों को चोट भी लगी है।
सेमेस्टर तिथि बढ़ी
शुक्रवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सेमेस्टर तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर धरना दिया। इसके बाद कुमाऊं विवि प्रशासन ने चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा तिथि 11 दिनों के लिए बढ़ा दी है।
अब परीक्षाएं 27 अगस्त से शुरू होंगी। प्रदर्शन करने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष सुमित लोहनी, सचिन कुमार पुच्ची, मोहित फुलारा, हर्षवर्धन पांडे, इमरान खान आदि थे।
आज से रसीद शुल्क दिखाने पर प्रवेश
कॉलेज में माहौल बिगाड़ने वाले लोगों पर प्राचार्या डॉ. हेमा प्रसाद ने कड़ा रुख इख्त्यार किया है। उन्होंने बताया कि शनिवार से शुल्क रसीद दिखाने वाले छात्र-छात्राओं को ही प्रवेश दिया जाएगा। बाहरी व्यक्तियों का महाविद्यालय में प्रवेश वर्जित रहेगा।