फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A variety of cultural programs on the occasion of torch relay in haldwani

Haldwani News: जहां से गुजरी मशाल...कारवां बनता गया, मशाल रिले के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बिखरी छटा

Fri, 27 Dec 2024 10:37 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 27 Dec 2024 10:37 AM IST
सार

गौलापार स्टेडियम से निकाली मशाल रैली वाहनों से काठगोदाम होते हुए नैनीताल रोड स्थित शहीद पार्क पहुंची। यहां मशाल का नेतृत्व ओलंपियन राजेंद्र रावत ने किया। 

विज्ञापन
A variety of cultural programs on the occasion of torch relay in haldwani
CM Dhami - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौलापार स्टेडियम से निकाली मशाल रैली वाहनों से काठगोदाम होते हुए नैनीताल रोड स्थित शहीद पार्क पहुंची। यहां मशाल का नेतृत्व ओलंपियन राजेंद्र रावत ने किया। इसके बाद मशाल शहर में गुजरती गई और कारवां बनता गया।

विज्ञापन


इससे पहले स्टेडियम में मशाल रिले के शुभारंभ मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा बिखरी। कलाकारों ने लोक गीतों से समा बांध दिया। कार्यक्रम में पांडवाज ग्रुप और थियेटर शिला ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। पांडवाज ने गढ़वालै में बाघ लागौ... बाबा गणेश..., अजाली तु राधा..., दूरणी को दिणा... गीत की प्रस्तुति दी। थियेटर शिला ग्रुप ने चैत की चत्वाला और मॉडर्न कुमाऊं मेरो... गीतों से समा बांधा। संचालन काव्य जोशी और नवीन पांडे ने किया। यहां कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट, भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा, विशेष खेल सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक प्रशांत आर्य, उप निदेशक खेल राशिका सिद्दीकी, जिला खेल अधिकारी निर्मला पंत, उप जिला खेल अधिकारी वरुण वेलवाल आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed