फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A temporary Bailey bridge will be built in Kathgodam by the end of this month.

Nainital News: इस माह अंत तक बन जाएगा काठगोदाम में अस्थायी बैली ब्रिज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
A temporary Bailey bridge will be built in Kathgodam by the end of this month.
हल्द्वानी। काठगोदाम स्थित कलसिया नाले पर पक्का पुल बनाने से पहले यातायात डायवर्ट करने के लिए अस्थायी बैली ब्रिज बनाने के काम को लोनिवि के एनएच खंड ने तेज कर दिया है। मौके पर बैली ब्रिज के लिए बुनियाद की खोदाई का काम शुरू हो गया है। अधिकारियों का दावा है कि अस्थायी बैली ब्रिज इसी माह के अंत तक तैयार कर लिया जाएगा। उसके बाद वहां मौजूद पुराने बैली ब्रिज को खोलने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

कलसिया नाले पर डबल लेन पुल के निर्माण में लगभग छह करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च होनी है। पहले चरण के लिए विभाग को कुछ धनराशि अवमुक्त हो चुकी है। वर्तमान में डेढ़ लेन पुल होने के कारण इस रोड पर दिनभर जाम की स्थिति बनती है। डबल लेन पुल बनने के बाद यहां जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

लोनिवि एनएच खंड के सहायक अभियंता प्रमोद सुयाल ने बताया कि वर्तमान में मौके पर अस्थायी बैली ब्रिज की फाउंडेशन खोदाई का काम शुरू करा दिया गया है। फाउंडेशन का काम पूरा होने के बाद मौके पर बैली ब्रिज बनवाकर उससे पहाड़ को आने जाने वाले वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। मई अंत तक यह काम पूरा करा लिया जाएगा। उसके बाद ही पुराने बैली ब्रिज को खोलकर उसके स्थान पर पक्का पुल बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2027 के अंत तक कलसिया में डबल लेन पक्का पुल बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed