फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A teenager who came to get treatment for stomach ache turned out to be pregnant...

Nainital News: नैनीताल में नौ हाइड्रेंट खराब और 21 दबे मिले

Wed, 15 Oct 2025 02:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 15 Oct 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
A teenager who came to get treatment for stomach ache turned out to be pregnant...
नैनीताल में फायर हाइड्रेंट में पानी के प्रेशर की जांच करता दमकल कर्मी- संवाद
नैनीताल। दीपावली पर अग्निकांड की रोकथाम के लिए अग्निशमन विभाग ने नैनीताल में फायर हाइड्रेंट की जांच की। जांच में शहर में लगे 83 में से नौ फायर हाइड्रेंट खराब मिले। सही हाइड्रेंट में भी कई खामियां मिलीं। विभाग ने जल संस्थान से ठप पड़े हाइड्रेंट को सही करने की मांग की है।
विज्ञापन


मंगलवार को अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में विभागीय टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फायर हाइड्रेंट की जांच की। इस दौरान पानी की उपलब्धता व प्रेशर की जांच की गई। टीम को शहर में आग की घटनाओं को रोकने की व्यवस्था में कई खामियां मिलीं। एफएसओ देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि शहर में पूर्व से ही 83 फायर हाइड्रेंट स्थापित किए गए थे। इसमें से 53 हाइड्रेंट एक्टिव, नौ खराब और 21 हाइड्रेंट दबे मिले। बताया कि क्रियाशील हाइड्रेंट में भी अधिकतर में खामियां पाई गई हैं। कई हाइड्रेंट के नोजल की चूड़ियां घिसी मिली तो कुछ में जंग लगा था। टैंक से जुड़े फायर हाइड्रेंट में प्रेशर की कमी मिली। खराब फायर हाइड्रेंट को दुरुस्त करने के लिए जल संस्थान के साथ पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed