{"_id":"66110a79b5ad03169e0e9d96","slug":"a-polling-station-in-nainital-district-where-only-ten-voters-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Election 2024: नैनीताल जिले में एक ऐसा मतदान केंद्र, जहां सिर्फ दस वोटर; प्रचार के लिए नहीं पहुंचते प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Election 2024: नैनीताल जिले में एक ऐसा मतदान केंद्र, जहां सिर्फ दस वोटर; प्रचार के लिए नहीं पहुंचते प्रत्याशी
Sat, 06 Apr 2024 02:10 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 06 Apr 2024 02:10 PM IST
सार
कॉर्बेट पार्क के ढिकाला में एक मात्र पोलिंग बूथ है, जहां सिर्फ 10 वोटर हैं। वर्ष 2000 तक यहां 214 वोटर हुआ करते थे। यह बूथ पौड़ी गढ़वाल की कोटद्वार विधानसभा सीट के अंतर्गत आता है।
विज्ञापन
वोट
- फोटो : Social Media
विस्तार
कॉर्बेट पार्क के ढिकाला में एक मात्र पोलिंग बूथ है, जहां सिर्फ 10 वोटर हैं। वर्ष 2000 तक यहां 214 वोटर हुआ करते थे। यह बूथ पौड़ी गढ़वाल की कोटद्वार विधानसभा सीट के अंतर्गत आता है, लेकिन दूरी ज्यादा होने और वोटर कम होने से यहां कोई भी प्रत्याशी वोट मांगने नहीं पहुंचता है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के भीतर भी पोलिंग बूथ बनाया है। कॉर्बेट पार्क के ढिकाला रेंज के कॉर्बेट बाल पाठशाला में बनने वाले बूथ में मात्र 10 वोटर हैं। लोकसभा चुनाव में यहां वनकर्मी मतदान करेंगे। खास बात ये भी है कि कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले इस बूथ तक पहुंचने के लिए मतदान टीम को यूपी से होकर आना होगा। इसके लिए नजीबाबाद-काशीपुर-रामनगर-धनगढ़ी का रूट तय किया है। कोटद्वार से कॉर्बेट पार्क के ढिकाला बूथ की दूरी लगभग 139 किलोमीटर है।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Election 2024: चुनाव ड्यूटी के बदले पीक सीजन का बिल लेगा परिवहन निगम, आदेश जारी; वर्दी में जाएंगे चालक-परिचालक
विज्ञापन
कोटद्वार के नायब तहसीलदार शैलेंद्र जोशी ने बताया कि ढिकाला के अंदर बूथ नंबर 137 है। जिसमें 17 अप्रैल को पोलिंग पार्टी पहुंचेगी, जो 18 अप्रैल को सैटअप करेगी। 19 को पोलिंग होने के बाद 20 अप्रैल की सुबह पार्क से बाहर आएगी। इस बूथ पर अन्य पोलिंग बूथ की तरह ही सारी सुविधाएं होंगी। बताया कि अधिकतर सेवानिवृत्त, स्थानांतरण और कई वन कर्मियों ने अपने वोट रामनगर क्षेत्र में बनवा लिए हैं। नई गणना के अनुसार यहां मात्र 10 वोटर रह गए हैं।