{"_id":"681efe5e821972c8b90eee37","slug":"a-person-was-cheated-of-rs-2-5-lakh-by-pretending-to-be-a-sister-in-haldwani-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haldwani: मुखानी क्षेत्र में मुंहबोली बहन बनाकर ठग लिए 2.5 लाख रुपये, बच्चों की फीस के नाम पर मांगे थे पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani: मुखानी क्षेत्र में मुंहबोली बहन बनाकर ठग लिए 2.5 लाख रुपये, बच्चों की फीस के नाम पर मांगे थे पैसे
Sat, 10 May 2025 12:51 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 10 May 2025 12:51 PM IST
सार
एक महिला ने अपनी मुंह बोली से ढाई लाख की ठगी कर ली है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र की एक महिला ने अपनी मुंह बोली से ढाई लाख की ठगी कर ली है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। मुखानी निवासी रेनू ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि वर्ष 2023 में उसकी पहचान छड़ायल निवासी एक महिला से हुई। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। रेनू उस महिला को अपनी मुंहबोली बहन कहने लगी।
विज्ञापन
आरोप है कि महिला ने पार्टनरशिप में स्टार्टअप शुरू करने के नाम पर रेनू से एक लाख रुपये मांगे। बिजनेस के लालच में रेनू ने उसे रुपये दे दिए। कुछ समय बाद लोन न चुका पाने का रोना रोकर 50 हजार रुपये और ले लिए। वर्ष 2024 में महिला ने बच्चों की फीस के नाम पर पैसे मांगे। पीड़ित फिर उसके झांसे में आ गई और अपने सोने के झुमके गिरवी रखकर उसे 50 हजार रुपये दे दिए। एसओ विजय मेहता ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन