{"_id":"66206246a7305f8ccf0dbaa4","slug":"a-massive-fire-broke-out-in-the-forest-of-beluwakhan-bhimtal-news-c-239-1-shld1036-102997-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बेलूवाखान के जंगल में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बेलूवाखान के जंगल में लगी भीषण आग
Thu, 18 Apr 2024 05:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 18 Apr 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
मल्ला रामगढ़ के जंगल में लगी आग।
नैनीताल/रामनगर/भवाली। नगर के समीपवर्ती बेलुवाखान के जंगलों में बुधवार शाम के समय अचानक आग लग गई है। कुछ ही देर में आग काफी तेज हो गई। दूर दूर तक आग की लपटें दिखाई देने लगी। सूचना पर पहुंची वन निगम की टीम ने आग को बुझाया। वन क्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही विभाग के कर्मचारियों को रवाना किया गया। आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं रामनगर के बैलपड़ाव में वन विभाग डिपो के पास बुधवार को अज्ञात कारणों से जंगल में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू किया। अग्निशमन अधिकारी उमेश परगाई ने बताया कि बैलपड़ाव के जंगल में बुधवार को वन विभाग डिपो के पास जंगल में आग लग गई थी। सूचना पर फायरकर्मियों ने घटनास्थल पर वन विभाग के चांदनी डिपो बैलपड़ाव के पास रखे लकड़ियों में लगी आग को बुझाया। वहीं भवाली के मल्ला रामगढ़ के बिशारत गंज स्टेट से लगे जंगल में बुधवार को अचानक आग लग गई। आग को आबादी क्षेत्र में पहुंचता देख स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद देर शाम आग पर काबू पाया।
विज्ञापन