फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A magisterial inquiry has been launched into the Sukhwant suicide case

Haldwani News: सुखवंत आत्महत्या प्रकरण में शुरू हुई मजिस्ट्रेटी जांच, मंडलायुक्त ने दर्ज कराए बयान

Fri, 16 Jan 2026 09:49 AM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 16 Jan 2026 09:49 AM IST
सार

काशीपुर के किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में मजिस्ट्रेटी जांच शुरू होते ही आरोपी पुलिस अधिकारियों से आयुक्त ने पूछताछ की।

विज्ञापन
A magisterial inquiry has been launched into the Sukhwant suicide case
किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में मजिस्ट्रेट जांच के लिए कुमाऊं कमिश्नर कार्यालय पहुंचे थानाध्यक्ष कुंदन रौतेला व अन्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 काशीपुर के किसान सुखवंत आत्महत्या मामले में बृहस्पतिवार को मजिस्ट्रेटी जांच शुरू हो गई। ऊधमसिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा जिले में किसी न्यायाधीश के आने का हवाला देकर अपना बयान दर्ज कराने नहीं आए। आईटीआई थाने के पूर्व एसएचओ कुंदन रौतेला और पैगा चौकी के पूर्व इंचार्ज प्रकाश बिष्ट ने आयुक्त के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए।

विज्ञापन

आयुक्त दीपक रावत ने आरोपी पुलिस कार्मिकों के अलावा काशीपुर के एसडीएम अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार पंकज चंदौला और सब रजिस्ट्रार महेश चंद्र को भी पूछताछ के लिए बुलाया था। सूत्रों के अनुसार आयुक्त ने आईटीआई थाने के पूर्व एसएचओ कुंदन रौतेला और पैगा चौकी के पूर्व इंचार्ज प्रकाश बिष्ट से जवाब लेने के लिए सवालों की लंबी फेहरिस्त तैयार की थी। आयुक्त के सवालों का जवाब देते देते पूर्व एसएचओ कुंदन रौतेला हांफ गए। कुंदन को आयुक्त के प्रश्नों के उत्तर देते नहीं बन रहा था। कई सवालों का जवाब देते समय वह बीच में अटक रहे थे। उनके चेहरे पर तनाव साफ दिखता रहा। सुखवंत ने कुंदन रौतेला सहित अन्य अधिकारियों पर वीडियो और ईमेल के जरिए संगीन आरोप लगाए है। पैगा चौकी के पूर्व इंचार्ज प्रकाश बिष्ट आयुक्त के सवालों का आसानी से जवाब देते नजर आए। रौतेला पर सुखवंत ने डराने, धमकाने, गाली गलौज करने सहित अन्य कई आरोप लगाए है। सूत्रों के अनुसार जांच में ईमेल के बिंदुओं को भी शामिल किया जा सकता है।

विज्ञापन

इन बिंदुओं पर हो रही है जांच

सुखवंत आत्महत्या मामले की मजिस्ट्रेटी जांच में उसकी ओर से पुलिस और अन्य लोगों पर लगाए गए गंभीर आरोपों, भूमि खरीद के लिए हुआ पैसों का लेनदेन, मरने से पहले सुखवंत की ओर से सोशल मीडिया पर वायरल किए गए वीडियो की सत्यता जैसे कई बिंदुओं को शामिल किया गया है। इन्हीं तमाम बिंदुओं पर आरोपियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों समेत अन्य के आज होंगे बयान दर्ज

शुक्रवार को इस मामले में दिवंगत काश्तकार सुखवंत सिंह के परिजनों के साथ ही कई अन्य लोगों के बयान दर्ज होने हैं। माना जा रहा है कि शुक्रवार को एसएसपी ऊधमसिंह नगर मणिकांत मिश्रा भी आयुक्त के सामने अपने बयान दर्ज कराने पहुंचेंगे।


यह था मामला

भूमि खरीद-फरोख्त में हुई करोड़ों की धोखाधड़़ी के बाद शनिवार दस जनवरी की देर रात काशीपुर (ऊधमसिंह नगर) के पैगा निवासी सुखवंत सिंह ने गौलापार के एक होटल में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आयुक्त दीपक रावत को इसकी मजिस्ट्रेटी जांच सौंपी। आयुक्त ने दो दिन पहले ही उन सभी लोगों को नोटिस जारी कर तलब किया जिनके नाम सुखवंत ने मरने से पहले सोशल मीडिया पर जारी अपने वीडियो में उजागर किए थे। इन सभी को बृहस्पतिवार और शुक्रवार को कैंप कार्यालय में बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed