फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A girl studying engineering in Canada fell in love with a 12th pass boy from Maldhanchaur through Instagram

इंस्टाग्राम का प्यार: कनाडा से आकर युवती ने थामा 12वीं पास का हाथ, परिजन पहुंचे रामनगर; कोतवाली में हंगामा

Tue, 15 Jul 2025 10:07 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर/नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर/नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 15 Jul 2025 10:07 AM IST
सार

कनाडा में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही युवती को इंस्टाग्राम के जरिये मालधनचौड़ के 12वीं पास युवक से प्यार हो गया। युवती मालधनचौड़ पहुंची। यहां उसने प्रेमी युवक से शादी कर ली। युवती के परिजनों के पहुंचने पर रामनगर कोतवाली में जमकर हंगामा चला।

विज्ञापन
A girl studying engineering in Canada fell in love with a 12th pass boy from Maldhanchaur through Instagram
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

कनाडा में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही युवती को इंस्टाग्राम के जरिये मालधनचौड़ के 12वीं पास युवक से प्यार हो गया। युवती कनाडा से तेलंगाना और फिर मालधनचौड़ पहुंची। यहां उसने प्रेमी युवक से शादी कर ली। युवती के परिजनों के पहुंचने पर रामनगर कोतवाली में सोमवार को चार घंटे तक हंगामा चलता रहा।

विज्ञापन

मूलरूप से हैदराबाद (तेलंगाना) के साकेत स्वारना निवासी 19 वर्षीय युवती अपने माता-पिता के साथ कनाडा में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी। युवती के पिता इंजीनियर और मां प्रोफेसर हैं। इंस्टाग्राम के जरिये युवती का मालधनचौड़ के 23 वर्षीय युवक से संपर्क हुआ। 12वीं पास युवक के पिता सेना में हैं और वह अपनी मां के साथ रुड़की में रहकर आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन

एसएसआई द्वितीय मनोज नयाल ने बताया कि इंस्टाग्राम से दोनों संपर्क में आए। दोनों में प्यार हुआ और फिर उन्होंने शादी करने की ठान ली। कुछ समय पूर्व युवती अपने माता-पिता के साथ हैदराबाद पहुंची थी। 10 जुलाई को वह घर से बिना बताए कहीं चली गई तो परिजनों ने वहां के थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती हैदराबाद से रुड़की पहुंची और प्रेमी से मिली। दोनों रुड़की में ही कोर्ट मैरिज करना चाहते थे। आधार कार्ड में युवक का पता मालधनचौड़ का था। ऐसे में वहां शादी नहीं हो पाई। दोनों रविवार शाम मालधनचौड़ पहुंचे और सोमवार सुबह उन्होंने मंदिर में शादी कर ली।

हैदराबाद पुलिस के साथ पहुंचे परिजन
बेटी की लोकेशन ट्रेस करते हुए युवती के माता-पिता हैदराबाद पुलिस के साथ मालधनचौड़ पहुंचे। वहां से पुलिस दोनों को लेकर कोतवाली रामनगर आई। कोतवाली में युवती के परिजनों ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी। करीब चार घंटे तक हंगामा चलता रहा। एसएसआई ने बताया कि हैदराबाद पुलिस युवती को परिजनों के सुपुर्द कर वापस चली गई है। फिलहाल युवती के माता-पिता युवक के परिजनों के साथ मालधनचौड़ चले गए हैं।



दोनों बालिग हैं और दोनों ने मंदिर में शादी की है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराई है। फिलहाल युवती के परिजन युवक के घर चले गए हैं। पुलिस मामले में नजर बनाए हुई है। - अरुण कुमार सैनी, कोतवाल रामनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed