फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A flood of passengers gathered to go to Nainital, buses fell short.

Nainital News: नैनीताल जाने के लिए उमड़ा यात्रियों का सैलाब, कम पड़ गईं बसें

Sat, 02 May 2026 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 02 May 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
A flood of passengers gathered to go to Nainital, buses fell short.
हल्द्वानी। वीकेंड के शुरू होते ही शुक्रवार को रोडवेज बस अड्डे में नैनीताल जाने वाले यात्रियों का सैलाब उमड़ पड़ा। ऐसे में रोडवेज की नैनीताल रूट पर दौड़ने वाली बसें कम पड़ गईं। बस के इंतजार में यात्री रोडवेज परिसर में भटकते रहे। घंटेभर बाद बसें लौटीं तो यात्रियों को राहत मिली।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह आठ बजे के करीब रोडवेज बस अड्डे में नैनीताल जाने वाले यात्रियों की एकाएक भीड़ जुट गई। स्टेशन परिसर में नैनीताल जाने के लिए खड़ी बसें पैक हो गईं। इसके बावजूद कई यात्रियों को बस नहीं मिली। लोगों की भीड़ नैनीताल के लिए बसें खोजती रही लेकिन घंटे भर से अधिक समय तक उन्हें गाड़ी नहीं मिली। कुछ यात्री टैक्सियों से रवाना हुए। बाद में निगम प्रबंधन ने अन्य रूटों से हल्द्वानी पहुंची बसों को नैनीताल रूट पर दौड़ाया तो यात्रियों को राहत मिली।
विज्ञापन

कोट-
हल्द्वानी डिपो की आठ बसों को नैनीताल रूट पर भेजा गया था। इसके अलावा पहाड़ की कई अन्य बसें भी नैनीताल रूट पर लगाई गई। काठगोदाम में जाम लगने के कारण पहाड़ से आने वाली बसें देरी से पहुंची जिस कारण कुछ देर यात्रियों को बस उपलब्ध नहीं हुई। -संजय पांडे एआरएम हल्द्वानी डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
नैनीताल रोड में सामान्य दिनों की अपेक्षा शुक्रवार को भीड़ अधिक रही। काठगोदाम डिपो की सात बसों के अलावा दो अतिरिक्त बसों को भी नैनीताल भेजा गया। -गणेश पंत एआरएम काठगोदाम डिपो
फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed