{"_id":"116-87775","slug":"Nainital-87775-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी मांगने पर नहर में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरी मांगने पर नहर में फेंका
Nainital
Updated Sat, 27 Sep 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। मजदूरी मांगने पर दबंग ने मजदूर को स्कूटर पर बैठाने के बाद बेलजली लॉज स्थित नहर में फेंक दिया। मजदूर ने भोटिया पड़ाव चौकी में शिकायत की तो पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उसे टरका दिया। पीड़ित ने फिर इस मामले में शिकायत की है। राजेंद्रनगर राजपुरा निवासी सोनू शर्मा (31) हलवाई के अलावा मजदूरी का काम भी करता है। 19 सितंबर को उसके पास जजी के पास किराए पर रह रहा एक व्यक्ति आया। उसने अपना कमरा साफ कराने और सामानों को रखने का अनुरोध किया। सोनू उसके साथ चला गया। उसने कमरे की सफाई करने के बाद सामानों को रखवा दिया, लेकिन पैसा मांगने पर दबंग उसे स्कूटर पर बैठाकर बेलजली लॉज ले गया, जहां उसने स्कूटर रोककर सोनू को नहर में फेंक दिया। घायल होने के बाद उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मजदूर की बहन नवीता का आरोप है कि उसने घटना के बाबत पुलिस चौकी भोटिया पड़ाव में सूचना दी, लेकिन पुलिस ने टरका दिया। फिर मंगलवार को उसने बेस अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद कोतवाली पुलिस से लिखित शिकायत की है।
विज्ञापन