फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   गांव की समस्याएं हल कराएंगे : सन्नू

गांव की समस्याएं हल कराएंगे : सन्नू

Fri, 19 Sep 2014 05:33 AM IST
Nainital
Nainital Updated Fri, 19 Sep 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
भवाली। रामगढ़ ब्लॉक के ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष संजय कुमार जोशी सन्नू ने कहा है कि विकास खंड की सभी ग्रामसभाओं की समस्याओं को ब्लॉक और जिला मुख्यालय के माध्यम से हल कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास खंड के प्रत्येक ग्राम प्रधान से संपर्क कर वह समस्याओं की जानकारी लेंगे और उन्हें शासन प्रशासन तक पहुंचाएंगे। ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष जोशी ने यहां एक भेंट में इस बात पर रोष जताया कि जिला मुख्यालय के सबसे नजदीक होने के बावजूद रामगढ़ ब्लॉक उपेक्षित है। विकास खंड के गांवों में ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल में एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधा नहीं है। दूरस्थ गांवों के स्कूलों में शिक्षक नहीं पहुंचते। उच्च शिक्षा की व्यवस्था न होने के कारण युवाओं को इंटरमीडिएट के बाद हल्द्वानी अथवा नैनीताल जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि समस्याओं को हल कराने के लिए सभी प्रधानों, बीडीसी सदस्यों व जिला पंचायत सदस्यों का सहयोग लिया जाएगा। प्रधान संगठन के अध्यक्ष संजय जोशी समाज सेवा के साथ-साथ बागवानी में भी खूब रुचि रखते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed