{"_id":"116-83647","slug":"Nainital-83647-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"असंतुलित होकर सड़क में पलटी स्विफ्ट, दंपति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असंतुलित होकर सड़क में पलटी स्विफ्ट, दंपति घायल
Nainital
Updated Sat, 09 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरमपानी। भवाली-अल्मोड़ा हाईवे में छड़ा के पास शुक्रवार सुबह स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इसमें कार में सवार दंपति समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
बरेली से सुयालखेत की ओर जा रही स्विफ्ट डिजायर (बगैर नंबर) कार छड़ा में अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें मुकेश कांडपाल (30), उनकी पत्नी किरन कांडपाल (25) और कार चालक मामूली रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने कार को सीधा कर उसमें फंसे दंपति समेत तीनों लोगों को बाहर निकालकर सीएचसी खैरना पहुंचाया। कार स्वामी मुकेश कांडपाल ने बताया कि वह पैतृक गांव कमोली (रामगढ़) में पूजा में शामिल होने जा रहे थे। मुकेश बरेली में वन विभाग में डिप्टी रेंजर के पद पर कार्यरत हैं। सूचना मिलने पर तहसीलदार एचएच खान व चौकी प्रभारी संजय सिंह बृजवाल मौके पर पहुंचे।