फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   हाथ-पैर बांधकर महिला को टायरों से जलाया

हाथ-पैर बांधकर महिला को टायरों से जलाया

Sun, 02 Mar 2014 05:31 AM IST
Nainital
Nainital Updated Sun, 02 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। क्यारी रोड के जंगल में शनिवार सुबह महिला का जला शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की हत्या की गई है। हत्यारों ने सुबूत मिटाने के लिए उसके हाथ-पैर लोहे के तार से बांधकर जलते हुए टायरों के ऊपर रख दिया। दिल दहलाने वाला इस हत्याकांड से पुलिस भी हिली है। क्योंकि एक तरफ रामनगर में सांप्रदायिक तनाव चल रहा है और दूसरी तरफ सनसनीखेज यह मर्डर सामने आया है।
विज्ञापन

अगर पुलिस की मानें तो ग्रामीणों से हुई पूछताछ के आधार पर महिला को शुक्रवार को जलाया गया। घटनास्थल के पास से कुछ लोगों ने शुक्रवार शाम को धुआं उठते देखा था। शहर से चार किलोमीटर दूर क्यारी रोड में तराई पश्चिमी वन प्रभाग और रामनगर वन प्रभाग की सीमा स्थित सूखाश्रोत (पुलिया) के पास यह शव मिला। इस क्षेत्र में तीन किलोमीटर की दूरी तक कोई आबादी नहीं है। महिला की उम्र करीब 22 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने प्रथम दृष्टिया माना है कि किसी ने महिला की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के मकसद से शव यहां लाकर जलाया होगा। एसएसआई केआर पांडे ने बताया कि महिला का शरीर बुरी तरह जला है। हत्यारे ने उसके दोनों हाथ और पांव लोहे के तार से बांध रखे थे। ताकि वह छटपटा भी न सके। महिला को टायरों के ऊपर रखकर आग लगाई गई है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसएसआई ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि महिला कौन थी और कहां की रहने वाली थी। यहां बता दें कि रामनगर में महिला की हत्या का दो माह के भीतर यह दूसरा मामला है। इससे पूर्व दाबका नदी के किनारे एक युवती की लाश मिली थी, जिसका चेहरा तेजाब से जलाया था। हालांकि पुलिस ने उस मर्डर मिस्ट्री का खुलासा भी कर दिया है, लेकिन उसी की तरह अब यह नया हत्याकांड एक बार फिर चुनौती के रूप में आया है। क्योंकि मौके से एक भी सुबूत नहीं मिला है। हत्यारे ने बड़ी ही सफाई से इस वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

यहां बता दें कि क्यारी आसपास इलाके में कई रिसार्ट हैं। रिसार्ट में बाहरी लोग पिकनिक मनाने पहुंचते हैं। पुलिस आशंका है कि पिकनिक मनाने पहुंचने वाले लोग ही महिला को साथ लेकर आए होंगे। किसी बात पर विवाद होने पर उसकी हत्या कर शव ठिकाने लगा दिया। घटनास्थल से पुलिस को कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं। बरसात से भी हत्यारों के पैरों के निशान और दूसरे सबूत नष्ट हो गए। जिससे पुलिस के लिए हत्या चुनौती बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed