फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बैंकट हाल और रेस्त्रां मालिक ने दर्ज कराए बयान

बैंकट हाल और रेस्त्रां मालिक ने दर्ज कराए बयान

Sat, 14 Dec 2013 05:48 AM IST
Nainital
Nainital Updated Sat, 14 Dec 2013 05:48 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। बैंकट हाल और रेस्टोरेंट में छापामारी के बाद आयकर विभाग की टीमें शुक्रवार को भी पड़ताल में जुटी रही। विभागीय टीमों ने दोनों ही फर्मों के अकाउंट की जांच कर बयान दर्ज कराए। आयकर आयुक्त डा. एससी अग्रवाल ने बताया कि टीमें असेसमेंट में जुटी हैं, इसके बाद ही फर्म संचालकों पर टैक्स एवं जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

ज्वाइंट कमिश्नर सत्य प्रकाश के नेतृत्व में आयकर विभाग की टीमों ने गुरुवार को पीलीकोठी में संकल्प बैंकट हाल और रामपुर रोड स्थित निर्माणाधीन रेस्टोरेंट राजपैलेस में छापा मारा। टीम ने रेस्टोरेंट में किए निवेश के आकलन करने के लिए उसकी पैमाइश की। इसी तरह बैंकट हाल बनाने में हुए निवेश का ब्यौरा जुटाया। टीमों को दोनों ही फर्मों में अनियमितताएं मिली। आयुक्त डा. एससी अग्रवाल ने बताया कि दोनों ही फर्मों के संचालकों को शुक्रवार को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था। टीमों ने बयान दर्ज कर बैंकट हाल और रेस्टोरेंट के निर्माण में हुए निवेश का उनके अकाउंट से मिलान कराया, इसमें भी अनियमितताएं पकड़ी गई। आयुक्त ने बताया जांच-पड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन


इनसेट
156 करोड़ एडवांस टैक्स का बजट
हल्द्वानी। कुमाऊं से 156 करोड़ रुपए एडवांस टैक्स जमा करने का बजट है। एडवांस टैक्स जमा करने की 15 दिसंबर आखिरी तारीख हैं। पिछले साल बजट 103 करोड़ था। बजट के सापेक्ष 132 करोड़ टैक्स जमा हुआ। विभाग ने इस साल 116 करोड़ बजट निर्धारित किया था, जो बढ़ाकर 156 करोड़ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed