{"_id":"116-68595","slug":"Nainital-68595-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाले और धुंध से कड़ाके की ठंड शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाले और धुंध से कड़ाके की ठंड शुरू
Nainital
Updated Sat, 14 Dec 2013 05:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल। मौसम के एकाएक बदले मिजाज के बाद समूचे क्षेत्र में शुक्रवार को दुपहर बाद कड़ाके की ठंड रही। जिसके चलते लोग शाम होने से पहले ही अपने घरों में कैद हो गए। शुक्रवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए थे लेकिन कुछ देर बाद मौसम साफ हो गया और धूप खिल गई। दुपहर बाद समूचे क्षेत्र में धुंध छाने और जमकर पाला पड़ने के बाद कड़ाके की ठंड शुरू हो गई। ठंड से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लिया। ठंड के चलते दुकानें भी अन्य दिनों की अपेक्षा समय से पहले बंद हो गई।
विज्ञापन