{"_id":"116-68588","slug":"Nainital-68588-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरवाले सोते रहे, चोर माल ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरवाले सोते रहे, चोर माल ले गए
Nainital
Updated Sat, 14 Dec 2013 05:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। घरवाले गहरी नींद में सोते रहे और चोरों ने सिडकुल के एक इंजीनियर का घर खंगाल दिया। चोर घर से एक लैपटॉप, दो मोबाइल और कुछ नगदी ले गए। सुबह जब घरवालों को चोरी का पता चला तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। घटना चौकी मुखानी के मुनगली गार्ड क्षेत्र की है। सिडकुल के इंजीनियर अखिलेश पांडे रात को मकान के एक हिस्से में सोए थे। रात में दूसरे कमरे की जाली काटकर चोर अंदर घुसे और वहां से लैपटाप, मोबाइल और नगदी ले गए।
विज्ञापन