फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मुक्तेशर थाने में तैनात एसआई की मौत

मुक्तेशर थाने में तैनात एसआई की मौत

Fri, 06 Dec 2013 05:47 AM IST
Nainital
Nainital Updated Fri, 06 Dec 2013 05:47 AM IST
विज्ञापन
भीमताल। अज्ञात वाहन टक्कर से बृहस्पतिवार शाम बाइक में सवार मुक्तेश्वर थाने में तैनात पुलिस उपनिरीक्षक (विशेष श्रेणी) भजन राम कंबोज की मौत हो गई। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक की धरपकड़ के लिए आसपास के थानों को अलर्ट कर दिया और रात में कई बैरियरों पर चेकिंग भी हुई।
विज्ञापन

शाम साढ़े सात बजे के करीब पुराना जलागम कार्यालय के आसपास रहने वाले लोगों ने वाहनों के टक्कर की आवाज सुनी। इससे पहले की लोग मौके पर पहुंचते बाइक सवार एसआई भजन सिंह की मौत हो चुकी थी। स्प्लेंडर बाइक संख्या यूए-06-बी-6970 क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी थी। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सीओ मिथिलेश कुमार और एसओ संजय सिंह गर्ब्याल मौके पर पहुंचे। 54 वर्षीय बाजपुर के निवासी थे। वह शाम को मुक्तेश्वर से हल्द्वानी के लिए रवाना हुआ था। शव के पास मिले बैग में कुछ विभागीय सम्मन भी बरामद हुए हैं। सीओ ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

--------------------
हैलमेट होती तो बच जाती जान
भीमताल। उपनिरीक्षक की मौत नैनीताल पुलिस के लिए दु:खद जरूर है, लेकिन मौत के पीछे प्रारंभिक कारण हेलमेट का नहीं होना माना जा रहा है। भजन राम बगैर हैलमेट के ही बाइक से हल्द्वानी को रवाना हुए थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक हादसे से कुछ देर पहले वह कुछ बीमार सी हालत में तल्लीताल में अस्पताल के गेट के पास रुके थे। कुछ लोगों ने उनसे थोड़ा ठहरने के बाद हल्द्वानी रवाना होने की बात कही थी, जिसे उन्होंने अनसुना कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed