फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   तो क्या एसओजी के सिपाही भी थे सेक्स रैकेट में

तो क्या एसओजी के सिपाही भी थे सेक्स रैकेट में

Sat, 24 Aug 2013 05:35 AM IST
Nainital
Nainital Updated Sat, 24 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। पकड़ी गई सेक्स रैकेट संचालिका मेडिकल रिप्रजेंटेटिव (एमआर) और शहर के नामी रेस्टोरेंट मालिक के भतीजे दानिश को शुक्रवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। वहीं पीड़ित के कुछ आरोपों से इस मामले में सनसनीखेज तथ्य सामने आ रहे हैं। उसने एसओजी के दो सिपाही और कुछ सफेदपोशों का इस मामले से जुड़ा होना बताया है।
विज्ञापन

एमआर की गिरफ्तारी से राहत महसूस कर रहे भोलानाथ गार्डन के लोगों और व्यापारियों ने भी शुक्रवार को सीओ का घेराव किया। उनका कहना था कि लंबे समय से शिकायत करने के बावजूद कुछ नहीं किया जा रहा था। अब संचालिका के पकड़े जाने के बाद उसे दोबारा मोहल्ले में नहीं घुसने दिए जाने की मांग लोगाें ने की। वह वहां किराए के मकान में रह रही थी। पुलिस जांच में ये बात सामने आई है कि एमआर लंबे समय से इस धंधे में लिप्त थी। उसने हल्द्वानी के तमाम बड़े निजी इंस्टीट्यूट और कॉलेज की लड़कियाें को इस धंधे में धकेला। यही नहीं दिल्ली, रुद्रपुर, जयपुर सहित तमाम शहरों से हाईप्रोफाइल कॉलगर्ल भी वह लोगों के लिए मंगाती थी। उसके एक फोन कॉल पर एक हजार से 50 हजार तक की कॉलगर्ल आसानी से हल्द्वानी में आ जाती थी। पुलिस उसके फोन कॉल डिटेल की जांच कर रही है, ताकि रैकेट से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। एमआर महिला ने कई लड़कियों को तो नौकरी का झांसा देकर इस धंधे में धकेला था।
विज्ञापन


जांच की जा रही है
दो सिपाहियों के नाम सामने आए हैं। मामले की जांच एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव को सौंपी गई है। जांच में अगर उनका किसी तरह का भी संबंध संचालिका या पीड़िता से पाया जाता है तो कठोर कार्रवाई होगी। -डा.सदानंद दाते, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन भर छुड़वाने को टहलता रहा रेस्टोरेंट मालिक
इस मामले में पकड़े गए दानिश को छुड़वाने के लिए उसके पिता और ताऊ दिन भर कोतवाली के चक्कर काटते रहे। प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट मालिक ने तो अपने संबंधाें और ऊंची पहुंच का भरपूर इस्तेमाल कर भतीजे को छुड़वाने की कोशिश की, लेकिन कुछ नहीं कर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed