{"_id":"116-60100","slug":"Nainital-60100-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनरल स्टोर में बेच रहा था दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनरल स्टोर में बेच रहा था दवाएं
Nainital
Updated Fri, 02 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। इस उत्तराखंड में लालच का कोई अंत नहीं है। हर शख्स अपने थोड़े से फायदे के लिए दूसरे की जान लेने पर उतारू है। बृहस्पतिवार को डाक्टरों और ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट की टीम ने छापा मारकर एक ऐसे ही लालची को पकड़ा। यह आदमी बगैर लाइसेंस के जनरल स्टोर से ही दवाएं बेचने का काम कर रहा था। इसके पास न दवा देने का कोई अनुभव और न कोई प्रमाणपत्र था। पहले तो यह जांच टीम को बरगलाता रहा और बाद में फरार हो गया। डाक्टरों की टीम ने सारा सामान सीज कर दिया है।
कुसुमखेड़ा स्थित नवीन आयुर्वेदिक एवं जनरल स्टोर पर बृहस्पतिवार को डाक्टरों की टीम ने सीएमओ के निर्देश पर छापा मारा। टीम में जिला आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डा. एमएस गुंज्याल, चिकित्साधिकारी मुन्ना लाल और ड्रग इंस्पेक्टर नीरज कुमार शामिल थे। नीरज ने बताया कि इस मामले की शिकायत सीएमओ को मिली थी। बृहस्पतिवार को जब दुकान की जांच की गई तो वहां एलोपैथिक और होम्योपैथिक दोनों प्रकार की दवाएं मिली। दुकानदार से पूछताछ करने पर वह कोई माकूल जवाब नहीं दे पाया। उसके पास दवा बेचने संबंधी कोई प्रमाणपत्र भी नहीं था। नीरज ने बताया कि दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।